लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के रघुबीर नगर में आपसी विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

By भाषा | Updated: January 3, 2021 20:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जनवरी पश्चिम दिल्ली के रघुबीर नगर में कुछ लोगों ने 27 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान सतेंद्र के रूप में हुई है, जो शिवाजी विहार की जनता कालोनी का रहने वाला था। वह पहले लूट और चोरी समेत करीब आठ मामलों में संलिप्त पाया गया था।

पुलिस ने कहा कि झगड़े का सटीक कारण फरार संदिग्धों को पकड़ने के बाद ही पता चल पाएगा।

पुलिस के अनुसार शनिवार और रविवार की दरमियानी रात सतेंद्र और उसके दोस्तों नितिन तथा मनीष का विक्की नाम के व्यक्ति के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद विक्की ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेसबॉल के बल्लों से सतेंद्र पर हमला कर दिया।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने बताया कि सतेंद्र को गुरु गोबिंद सिंह सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

अधिकारी ने कहा कि पीड़ित के दोस्तों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि जब झगड़ा शुरू हुआ तब वे विक्की के घर के पास थे, लेकिन जब उन्होंने सतेन्द्र को पीटना शुरू किया, तब वे वहां से भाग गए।

पुरोहित ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और वारदात के पीछे की मंशा का पता लगाया जा रहा है।

डीसीपी ने कहा कि संदिग्ध विक्की पहले 2017 में पंजाबी बाग थाने में दर्ज जुए के मामले में संलिप्त पाया गया था। वह अपने साथियों के साथ फरार है और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि उनके भागने के रास्ता का पता लगाया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?