नोएडा में करीब दो किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Published: November 22, 2020 04:11 PM2020-11-22T16:11:42+5:302020-11-22T16:11:42+5:30

One person arrested with about two kilograms of hemp in Noida | नोएडा में करीब दो किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

नोएडा में करीब दो किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

नोएडा,22 नवंबर गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा फेस-दो थाने की पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से करीब सवा दो किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

थाना फेस- दो के प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि रविवार को दिल्ली बाजार चौराहा, नया गांव के पास से पवन उर्फ पीता को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से पुलिस ने सवा दो किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

चौहान ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह काफी दिनों से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One person arrested with about two kilograms of hemp in Noida

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे