लाइव न्यूज़ :

नदी रेत के अवैध खनन के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 9, 2021 21:00 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ अप्रैल पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि सतलुज नदी के आस पास अवैध रूप से रेत खनन करने वाले गिरोह के कथित सरगना को गिरफ्तार किया है।

सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आरोपी की पहचान गुरिंदर सिंह ऊर्फ गिंडा के रूप में की गयी है जो लुधियाना जिले का रहने वाला है। इसमें कहा गया है कि पुलिस ने उसके पास से अवैध देसी हथियार एवं कारतूस बरामद किया है। इसमें कहा गया है कि इसके अलावा पुलिस द्वारा एक कार की भी बरामदगी हुयी है।

सरकार ने अवैध खनन में शामिल रहने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया है । अवैध खनन से न केवल पारिस्थितिकीय नुकसान होता है बल्कि राजस्व की भी क्षति होती है।

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुये प्रवर्तन निदेशक (खनन) आर ढोके ने बयान में कहा है कि शहीद भगत सिंह नगर जिले के रोहन इलाके में कुछ लोगों के अवैध खनन में लिप्त होने की सूचना मिली थी ।

गुप्त सूचना मिलने के बाद, खन्ना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरशरनदीप सिंह ग्रेवाल के साथ जानकारी साझा की गयी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया ।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने एक टीम का गठन किया और रोहन पुल के निकट नाका लगाया और गुरिंदर सिंह को अवैध हथियार एवं उसकी कार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि रोहन इलाके में अवैध खनन वाले गिरोह का गुरिंदर कथित सरगना है।

अधिकारी ने बताया कि गुरिंदर कुख्यात अपराधी है और हत्या एवं डकैती के विभिन्न मामलों में पंजाब पुलिस को वांछित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?