लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के एक और स्कूल में छात्र की मौत, चाचा ने लगाए गंभीर आरोप

By भारती द्विवेदी | Updated: February 1, 2018 23:12 IST

छात्र के चाचा ने स्कूल वालों पर सच छिपाने का लगाया आरोप, कहा- 2 घंटे पहले ही मर चुका था मेरा भतीजा

Open in App

दिल्ली के एक और स्कूल से बुरी खबर आई है। खजूरी खास इलाके के जीवन ज्योति स्कूल में एक 14 साल की छात्र की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पहले छात्र स्कूल में बेहोशी की हालत में मिला बाद में अस्पताल ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने स्कूल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। साथ ही लोगों ने स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन किया है।

मृत छात्र के चाचा का कहना है कि स्कूल वालों ने ये कहकर बुलाया कि वो बेहोश हो गया है। जब हम आए तो वो उसे एडमिट करने से मना करने लगे। फिर हम उसे लेकर दूसरे अस्पताल गए जहां उसे मृत बताया गया। वो दो घंटे पहले ही मर चुका था। उसकी बॉडी को देखकर हमें महसूस हुआ कि उसकी किसी के साथ लड़ाई हुई थी।

पिछले साल गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल की घटना और अब जीवन ज्योति स्कूल के इस हादसे को देखकर ये लगने लगा है कि दिल्ली के स्कूल बच्चों के लिए अनसेफ होता जा रहा है।

टॅग्स :दिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रद्यूम्न मर्डर केस: आरोपी छात्र की हिरासत की अवधि बढ़ी

क्राइम अलर्टमर्डर मिस्ट्रीः तो क्या अनसुलझा ही रह जाएगा प्रद्युम्न हत्याकांड!

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर