लाइव न्यूज़ :

Road Accident: यूपी रोडवेज और उत्तराखंड की बसों में भीषण टक्कर, एक की मौत; 17 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2025 09:56 IST

Road Accident: हाथरस में अलीगढ़-आगरा मार्ग पर बुधवार सुबह उत्तराखंड रोडवेज की बस और उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस के बीच टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए।

Open in App

Road Accident:  हाथरस जिले के चंदपा क्षेत्र में अलीगढ़-आगरा रोड पर बुधवार तड़के उत्तराखंड रोडवेज की बस और उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस के बीच टक्कर हो जाने से एक यात्री की मौत हो गई और 17 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा मीतई गांव के पास हुआ, जब आगरा से टनकपुर जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस हाथरस से आगरा जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस से टकरा गई।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश रोडवेज बस के चालक विजय सिंह (52) की मौके पर ही मौत हो गई। वह हाथरस के सादाबाद के टिकेट गांव का रहने वाला था। घायलों में उत्तराखंड रोडवेज की बस का चालक यूनिस (47) भी शामिल है, जो उत्तराखंड के अलीनगर का निवासी है।

पुलिस अधीक्षक (शहर) हिमांशु माथुर ने कहा, ‘‘यह टक्कर तड़के करीब तीन बजे चंदपा इलाके में हुई। इस दुर्घटना में उत्तर प्रदेश रोडवेज बस के चालक की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए।’’ उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर चंदपा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल यात्रियों को बागला जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

माथुर ने कहा, "प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।" उन्होंने बताया कि अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेशआगराउत्तराखण्डUttarakhand
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'