लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में एक करोड़ लोगों को उनके घरों तक सरकारी सेवाएं पहुंचाई : ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: December 19, 2020 14:53 IST

Open in App

कोलकाता, 19 दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने दो हफ्ते में करीब एक करोड़ लोगों को उनके घरों तक सरकारी सेवाएं पहुंचाई है।

बनर्जी ने कई ट्वीट कर कहा कि राज्य सरकार पश्चिम बंगाल के लोगों को उनके दरवाजों तक सेवाओं का लाभ पहुंचाने में कोई नहीं छोड़ेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि केवल दो हफ्ते में पूरे पश्चिम बंगाल के करीब एक करोड़ लोग 10 हजार से अधिक ‘दुआरे सरकार’ शिविरों तक पहुंचे जिनका आयोजन सरकारी सेवाओं और लाभ को उनके दरवाजों तक पहुंचाने के लिए किया गया था।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मैं दिल से पश्चिम बंगाल के अधिकारियों और स्वयंसेवियों को धन्यवाद ज्ञापित करती हूं जिन्होंने हर दिन इतने बड़े पैमाने पर शिविर आयोजित करने के लिए दिन-रात काम किया। मैं प्रत्येक प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित करती हूं जिन्होंने इन शिविरों का लाभ उठाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू