लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में जारी हिंसा पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- दिल्ली हिंसा के बारे में मैंने सुना है, उम्मीद करता हूं भारत सही निर्णय लेगा

By अनुराग आनंद | Updated: February 25, 2020 18:47 IST

डोनाल्ड ट्रंप ने CAA के सवाल पर कहा कि 'पीएम मोदी से धार्मिक स्‍वतंत्रता पर बात की है और वो उसके पक्षधर हैं।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक शानदार नेता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और तालिबान के बीच शांति समझौते में भारत की भूमिका देखना चाहता हूं।डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ट्रंप ने CAA के सवाल पर कहा कि 'पीएम मोदी से धार्मिक स्‍वतंत्रता पर बात की है और वो उसके पक्षधर हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय दौरे पर भारत में मीडिया के सामने दिल्ली में जारी हिंसा के बीच सीएए पर बयान दिया है। पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने नागरिकता कानून और दिल्ली में इसे लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर पूछे गए सवाल का भी जवाब दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि दिल्ली हिंसा के बारे में मैंने सुना है, लेकिन पीएम मोदी से इसे लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से धार्मिक स्वतंत्रता पर बात हुई है और वह धार्मिक आजादी के पक्षधर हैं।

ट्रंप ने CAA के सवाल पर कहा कि 'पीएम मोदी से धार्मिक स्‍वतंत्रता पर बात की है-

दिल्ली में अपने यात्रा के दूसरे दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और तालिबान के बीच शांति समझौते में भारत की भूमिका देखना चाहता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस पर चर्चा की है। ट्रंप ने CAA के सवाल पर कहा कि 'पीएम मोदी से धार्मिक स्‍वतंत्रता पर बात की है और वो उसके पक्षधर हैं।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक शानदार नेता हैं। भारत बहुत सारे सैन्य हार्डवेयर खरीद रहा है। भारत एक 'अद्भुत देश' है।

इसके अलावा, भारत दौरे पर आए ट्रंप ने पाकिस्तान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में जो हो रहा है उसे पूरा विश्व जानता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश में सभी की धार्मिक स्वतंत्रता चाहते हैं। धार्मिक आजादी पर भारत सही दिशा में काम कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रंप के यात्रा के बारे में आज सुबह यह कहा था-इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जोर देकर कहा कि दोनों देशों ने अपने संबंधों को समग्र वैश्विक सामरिक गठजोड़ के स्तर पर ले जाने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का ऐतिहासिक और भव्य स्वागत हमेशा याद रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के संबंधों को 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण गठजोड़ बताते हुए कहा कि यह संबंध सिर्फ दो सरकारों के बीच नहीं हैं, बल्कि लोक केंद्रित हैं। वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी इस यात्रा को अविस्मरणीय, असाधारण और सार्थक बताते हुए कहा ‘‘हमने तीन अरब डॉलर के रक्षा समझौतों को अंतिम रूप दिया।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका-भारत की साझेदारी सही मायने में पहले से काफी मजबूत हुई है और दोनों देशों ने शानदार समझौते किये हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त संवाददाता संबोधन में कहा, ‘‘ राष्ट्रपति ट्रंप ने मादक पदार्थ और इससे जुड़ी समस्याओं से निपटने को प्राथमिकता दी है। आज हमारे बीच मादक पदार्थों की तस्करी, मादक पदार्थ से जुड़े आतंकवाद और संगठित अपराध जैसी गम्भीर समस्याओं के बारे में एक नए तंत्र पर भी सहमति बनी।’’ मोदी ने किसी का नाम लिए बिना कहा ‘‘आतंकवाद के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराने के लिए आज हमने अपने प्रयासों को और आगे बढ़ाने का निश्चय किया है।’’

 

टॅग्स :जाफराबाद हिंसादिल्लीनरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रम्पकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह