दशहरा के मौके पर नायडू ने सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का आह्वान किया

By भाषा | Published: October 9, 2019 05:57 AM2019-10-09T05:57:06+5:302019-10-09T05:57:55+5:30

नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मंगलवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित दशहरा समारोह में शामिल हुए।

On the occasion of Dussehra, Naidu called for an end to social evils | दशहरा के मौके पर नायडू ने सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का आह्वान किया

दशहरा के मौके पर नायडू ने सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का आह्वान किया

 उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दशहरे के मौके पर जातिवाद, कट्टरता, भ्रष्टाचार और भेदभाव जैसी कुरीतियों को खत्म करने का आह्वान किया जो समाज और देश की प्रगति में बाधा हैं। नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मंगलवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित दशहरा समारोह में शामिल हुए।

इस मौके पर नायडू ने आदर्श माने जाने वाले राम राज्य का गुणगान किया और कहा कि महात्मा गांधी का सपना था कि भारत राम राज्य के लक्ष्य को प्राप्त करे। उन्होंने नैतिकता और न्याय के सिद्धांत पर आधारित राम राज्य की परिकल्पना का उल्लेख करते हुए कहा कि गांधी का इससे अभिप्राय था कि देश में राजा और रंक दोनों को समान अधिकार सुनिश्चित हों।

नायडू और सिंह ने भी रामलीला में राम, सीता और लक्षमण का किरदार निभा रहे कलाकारों के माथे पर तिलक लगाया। 

Web Title: On the occasion of Dussehra, Naidu called for an end to social evils

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे