सोरेन के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के देवरिया से झारखंड के 33 श्रमिक और नौ बच्चे मुक्त कराए गए

By भाषा | Updated: June 24, 2021 00:08 IST2021-06-24T00:08:28+5:302021-06-24T00:08:28+5:30

On the instructions of Soren, 33 laborers and nine children of Jharkhand were freed from Deoria in Uttar Pradesh. | सोरेन के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के देवरिया से झारखंड के 33 श्रमिक और नौ बच्चे मुक्त कराए गए

सोरेन के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के देवरिया से झारखंड के 33 श्रमिक और नौ बच्चे मुक्त कराए गए

रांची, 23 जून झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल पर राज्य के 33 आदिवासी श्रमिकों और उनके नौ बच्चों को उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित एक ईंट भट्ठा से बुधवार को मुक्त कराया गया।मजदूरों का पांच लाख रुपये का बकाया भी दिलाने में सफलता प्राप्त हुई है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक ईंट भट्ठे पर बंधक बनाये गये रांची के चान्हो के 33 आदिवासी श्रमिकों एवं उनके नौ बच्चों को आज मुक्त करा कर सुबह मौर्या एक्सप्रेस ट्रेन से रांची के लिए रवाना किया गया। ये सभी मजदूर चान्हों के टांगर गांव के निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि श्रमिक जनवरी माह में अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश काम की तलाश में गए थे। वहां उनकी मुलाकात एक ठेकेदार से हुई जिसने उन्हें देवरिया जिला के गांव मुंडेरा स्थित ईंट भट्ठा में काम पर लगा दिया लेकिन उन्हें करीब छह महीने से मजदूरी नहीं दी जा रही थी। इस प्रकार मजदूरों का करीब सात लाख रुपये बकाया था।

उन्होंने बताया कि श्रमिकों को बंधक बनाकर रखा गया था और बंधुआ मजदूरी की तरह जबरन अमानवीय परिस्थिति में काम कराया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी जब मुख्यमंत्री को हुई तो उन्होंने श्रम विभाग के राज्य प्रवासी नियंत्रण केंद्र को श्रमिकों को मुक्त कराने का आदेश दिया। इसके बाद श्रम विभाग ने देवरिया जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया। देवरिया के पुलिस प्रशासन की देखरेख में जांच समिति का गठन किया गया। समिति ने इस मामले से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल की और श्रमिकों को मुक्त कराया।

उन्होंने बताया कि श्रमिकों के बृहस्पतिवार को रांची पहुंचने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: On the instructions of Soren, 33 laborers and nine children of Jharkhand were freed from Deoria in Uttar Pradesh.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे