लाइव न्यूज़ :

बादल फटने की घटना पर अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात कर सहायता का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: May 11, 2021 22:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई टिहरी जिले के देवप्रयाग में मंगलवार को बादल फटने की घटना में निगम की दो इमारतों के ढहने और कई घरों को नुकसान पहुंचने की खबर के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बात की और केंद्र की तरफ से हर मदद का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शाह ने मंगलवार शाम को टेलीफोन से बातचीत के दौरान रावत को केंद्र सरकार से हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

एक अधिकारी ने कहा कि शांता नदी के ऊपर हुई बादल फटने की इस घटना से नदी के किनारे के इलाकों में पानी भर गया और पैदल यात्रियों के पुल, पानी की पाइपलाइन और बिजली आपूर्ति की लाइन को नुकसान पहुंचा।

इस बीच, देवप्रयाग के पुलिस थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि शाम लगभग पांच बजे शांता नदी के ऊपरी छोर पर दशरथ डांडा पर्वत नामक स्थान पर बादल फटने से नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया। नदी में आए मलबे ने देवप्रयाग कस्बे के शांति बाजार में भारी तबाही मचाई जिसमें नगर पालिका के बहुद्देशीय भवन समेत दो भवन जमींदोज हो गए।

उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है क्योंकि सतर्क लोग पहले ही सुरक्षित स्थान पर चले गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग