लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी की सौरव गांगुली को ICC चुनाव लड़ने की अपील पर सुवेंदु अधिकारी ने साधा निशाना, शाहरुख खान को लेकर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 17, 2022 17:58 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि सौरव गांगुली को आईसीसी चुनाव लड़ने की अनुमति दी जानी चाहिए और वह इस संबंध में मोदी को पत्र लिखेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देसुवेंदु अधिकारी ने कहा कि अगर ममता बनर्जी गांगुली की भूमिका को आगे बढ़ाना चाहती थीं तो उन्हें उनको बंगाल का ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहिए था।अधिकारी ने कहा कि खेल में राजनीति मत करें।बनर्जी ने कहा था कि गांगुली को आईसीसी चुनाव लड़ने की अनुमति दी जानी चाहिए और वह इस संबंध में मोदी को पत्र लिखेंगी।

कोलकाता: बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को आईसीसी (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) चुनाव लड़ने की उनकी अपील पर निशाना साधा। अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, "अगर ममता बनर्जी गांगुली की भूमिका को आगे बढ़ाना चाहती थीं तो उन्हें उनको बंगाल का ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहिए था।"

उन्होंने आगे कहा, "शाहरुख खान को हटाकर सौरव गांगुली को पश्चिम बंगाल का ब्रांड एंबेसडर बनाएं। अगर ममता बनर्जी गांगुली की भूमिका को आगे बढ़ाना चाहती थीं, तो उन्हें उनको राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहिए था। खेल में राजनीति मत करें। पीएम मोदी इन चीजों से दूर रहते हैं।" बता दें कि बनर्जी ने कहा था कि गांगुली को आईसीसी चुनाव लड़ने की अनुमति दी जानी चाहिए और वह इस संबंध में मोदी को पत्र लिखेंगी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अनुसार, बीसीसीआई अध्यक्ष एक लोकप्रिय व्यक्ति हैं, इसलिए उन्हें अवसर से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से राजनीतिक रूप से नहीं, बल्कि क्रिकेट और खेल के लिए निर्णय लेने का अनुरोध किया। एएनआई ने बनर्जी के हवाले से कहा, "मैं पीएम से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध करती हूं कि सौरव गांगुली को आईसीसी चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाए।" 

उन्होंने आगे कहा, "वह एक लोकप्रिय व्यक्ति हैं, इसलिए उन्हें वंचित किया जा रहा है। भारत सरकार से अनुरोध है कि राजनीतिक रूप से निर्णय न लें, क्रिकेट, खेल के लिए वह राजनीतिक दल के सदस्य नहीं हैं।" इस बीच पीटीआई बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि गांगुली बीसीसीआई प्रमुख के रूप में बने रहने के इच्छुक थे, लेकिन उन्हें बताया गया कि बोर्ड अध्यक्ष को दूसरा कार्यकाल देने का कोई रिवाज नहीं है।

अधिकारी के हवाले से पीटीआई ने कहा, "सौरव गांगुली को आईपीएल की अध्यक्षता की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने विनम्रता से इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। उनका तर्क था कि वह उसी संस्था का नेतृत्व करने के बाद बीसीसीआई में उप-समिति के प्रमुख बनने को स्वीकार नहीं कर सकते। उन्होंने इस पद पर बने रहने में दिलचस्पी दिखाई थी।"

टॅग्स :शुभेंदु अधिकारीममता बनर्जीसौरव गांगुलीशाहरुख खाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?