लाइव न्यूज़ :

दिवाली के दिन 'पटाखा' लेकर किए ट्वीट पर घिरे कपिल मिश्रा, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, शिकायत दर्ज

By स्वाति सिंह | Updated: October 29, 2019 13:07 IST

आम आदमी पार्टी से बगावत के बाद अरविंद केजरीवाल सरकार में पूर्व मंत्री और अयोग्य करार दिया। इसके बाद पूर्व विधायक कपिल मिश्रा भाजपा में शामिल हुए थे। 

Open in App
ठळक मुद्दे कपिल मिश्रा अपने ट्वीट को लेकर विवादों में घिरे हैं।कपिल मिश्रा के इस ट्वीट के बाद से उनकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई है

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता कपिल मिश्रा अपने ट्वीट को लेकर विवादों में घिरे हैं। दरअसल, मिश्रा ने दिवाली पर ट्वीट किया 'पॉल्युशन कम करना है तो ये वाले पटाखे कम करो, दीवाली के पटाखे नहीं।

इसके साथ ही उन्होंने तस्वीर शेयर की है। जिसमें मुस्लिम कम्युनिटी के कुछ लोग नजर आरहे हैं। कपिल मिश्रा के इस ट्वीट के बाद से उनकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई है और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

बता दें कि आम आदमी पार्टी से बगावत के बाद अरविंद केजरीवाल सरकार में पूर्व मंत्री और अयोग्य करार दिया। इसके बाद पूर्व विधायक कपिल मिश्रा भाजपा में शामिल हुए थे । 

बता दें कि मिश्रा ने मई में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के लिए प्रचार किया था। करावलनगर सीट से निर्वाचित हुए मिश्रा ने अयोग्य करार दिए जाने को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी। मिश्रा ने मई 2017 में मंत्री पद से हटाए जाने के बाद आप प्रमुख की आलोचना शुरू कर दी थी। 

इसके बाद वह दिल्ली भाजपा के कई नेताओं के करीब आ गए और सार्वजनिक कार्यक्रमों में अक्सर उनके साथ मंच साझा करते हुए दिखे।दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार दीवाली पर विभिन्न जगहों पर नियम उल्लंघन के बारे में 940 कॉल प्राप्त हुईं और लगभग 3,765 किलोग्राम पटाखे जब्त किए गए। दीवाली की रात कुल 371 मामले दर्ज किये गए जिनमें से 56 मामले अवैध पटाखों को रखने और बेचने से संबंधित थे।

 इन 56 मामलों के सिलसिले में 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया। शेष 315 मामले उच्चतम न्यायालय द्वारा तय की गई दो घंटे की समयसीमा का उल्लंघन करने और अनधिकृत पटाखों के इस्तेमाल के लिए दर्ज किये गये। इन मामलों के सिलसिले में 166 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीदिवालीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप