‘चंद्रयान 2’ पर ISRO ने कहा- हमारे साथ खड़े रहने के लिए शुक्रिया, भारतीयों की आशाओं और सपनों को पूरा करने की कोशिश करते रहेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2019 14:20 IST2019-09-18T14:19:24+5:302019-09-18T14:20:34+5:30

सात सितंबर को चंद्रमा की सतह पर पहुंचने के कुछ ही मिनट पहले इसरो का लैंडर से संपर्क टूट गया था। इसके बाद पूरा देश इसरो और वैज्ञानिकों के साथ खड़ा दिखा था। इसरो ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘हमारे साथ खड़े रहने के लिये आपका शुक्रिया। हम दुनियाभर में सभी भारतीयों की आशाओं और सपनों को पूरा करने की कोशिश करते रहेंगे।’’

On 'Chandrayaan 2' ISRO said- Thank you for standing with us, we will keep trying to fulfill the hopes and dreams of Indians | ‘चंद्रयान 2’ पर ISRO ने कहा- हमारे साथ खड़े रहने के लिए शुक्रिया, भारतीयों की आशाओं और सपनों को पूरा करने की कोशिश करते रहेंगे

मोदी ने इसरो के वैज्ञनिकों से कहा कि वे निराश न हों और देश को उन पर गर्व है।

Highlightsइसरो ने कहा, ‘‘आसमान छूने के लिए हमें प्रेरित करने का शुक्रिया।’’ चंद्रयान का सीधा नजारा देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां स्थित इसरो केंद्र पहुंचे थे।

देश के दूसरे चंद्र अभियान ‘चंद्रयान 2’ के लैंडर के साथ संपर्क टूटने के बाद देश और विदेश में भारतीयों से मिले समर्थन पर इसरो ने सभी देशवासियों का शुक्रिया अदा किया है।

सात सितंबर को चंद्रमा की सतह पर पहुंचने के कुछ ही मिनट पहले इसरो का लैंडर से संपर्क टूट गया था। इसके बाद पूरा देश इसरो और वैज्ञानिकों के साथ खड़ा दिखा था। इसरो ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘हमारे साथ खड़े रहने के लिये आपका शुक्रिया। हम दुनियाभर में सभी भारतीयों की आशाओं और सपनों को पूरा करने की कोशिश करते रहेंगे।’’

इसरो ने कहा, ‘‘आसमान छूने के लिए हमें प्रेरित करने का शुक्रिया।’’ चंद्रयान का सीधा नजारा देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां स्थित इसरो केंद्र पहुंचे थे। लैंडर के संपर्क खोने के बाद मोदी ने इसरो के वैज्ञनिकों से कहा कि वे निराश न हों और देश को उन पर गर्व है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे आपके चेहरों पर निराशा दिख रही है। निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। हमने बहुत कुछ सीखा है।’’ इसके बाद मोदी ने कहा, ‘‘ये क्षण हौसला रखने के हैं, और हम हौसला रखेंगे। हम उम्मीद रखेंगे और अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में कठिन परिश्रम जारी रखेंगे।’’

चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया था। सपंर्क तब टूटा जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था। उससे संपर्क करने के प्रयास तभी से जारी हैं। 

Web Title: On 'Chandrayaan 2' ISRO said- Thank you for standing with us, we will keep trying to fulfill the hopes and dreams of Indians

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे