लाइव न्यूज़ :

ऑन कैमरा एनसीपी कार्यकर्ता ने बीजेपी नेता विनायक आंबेकर को जड़ा थप्पड़, सोशल मीडिया पर शरद पवार के खिलाफ डाली थी पोस्ट

By रुस्तम राणा | Updated: May 15, 2022 20:02 IST

इस वीडियो में कुछ लोगों के द्वारा आंबेकर के साथ बहस करते हुए दिखाया गया है, जो एक डेस्क पर बैठे हैं। इसी बीच एक शख्स ने उन्हें थप्पड़ मार देता है।

Open in App
ठळक मुद्देइस संबंध में बीजेपी नेता ने शनिवार को पुणे पुलिस से शिकायत की बीजेपी नेता ने कहा- 20 कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की

पुणे: भारतीय जनता पार्टी के नेता विनायक आंबेकर के साथ एनसीपी कार्यकर्ताओं के द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। ऑन कैमरा आंबेकर एक एनसीपी नेता थप्पड़ मारता हुआ नजर आ रहा है।

इस संबंध में बीजेपी नेता ने शनिवार को पुणे पुलिस से शिकायत की है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कम से कम 20 कार्यकर्ताओं ने उनके साथ उनके कार्यालय में मारपीट की है। महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने ट्विटर पर इस घटना का वीडियो पोस्ट किया है। 

इस वीडियो में कुछ लोगों के द्वारा आंबेकर के साथ बहस करते हुए दिखाया गया है, जो एक डेस्क पर बैठे हैं। इसी बीच एक शख्स ने उन्हें थप्पड़ मार देता है। शनिवार को मराठी अभिनेता केतकी चितले और एक छात्र निखिल भामरे को पवार पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

इस मामले पर बीजेपी नेता विनायक का कहना है कि शुक्रवार को उन्होंने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली थी जिसे लेकर एनसीपी सांसद गिरीश बापट ने माफी मांगने के लिए कहा था। उन्होंने मीडिया को बताया कि मुझे किसी शख्स ने फोन किया और कहा कि टैक्स के मामले को लेकर कुछ परामर्श करना है।

यह व्यक्ति 20 लोगों को लेकर उनके ऑफिस में पहुंचा और कहासुनी के दौरान एक थप्पड़ जड़ दिया जिससे उनका चश्मा टूट गया। उन्होंने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है और मामला दर्ज करने की अपील की है।

वहीं शरद पवार के खिलाफ पोस्ट को लेकर महाराष्ट्र की एक अदालत ने आज अभिनेता को 18 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। चितले को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जबकि भामरे को नासिक में गिरफ्तार किया गया था।

चितले पर मानहानि और दुश्मनी को बढ़ावा देने और लोगों के बीच वैमनस्य फैलाने का आरोप लगाया गया है। एनसीपी महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है।

टॅग्स :BJPMaharashtraशरद पवारSharad Pawar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी