लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 पर आडवाणी ने कहा- मुखर्जी के सपने को पूरा किया, पीएम मोदी और अमित शाह को बधाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2019 16:15 IST

लालकृष्ण आडवाणी ने सोमवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने वाले केंद्र सरकार के फैसले का वह स्वागत करते हैं, देश की एकजुटता को मजबूत करने की ओर ये ऐतिहासिक फैसला है।

Open in App
ठळक मुद्देआरएसएस ने अनुच्छेद 370 पर सरकार की पहल को सराहा, राज्य एवं देशहित में जरूरी बताया।भाजपा के लौहपुरुष कहे जाने वाले लालकृष्ण आडवाणी ने भी मोदी सरकार को इस फैसले पर बधाई है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने संबंधी अनुच्छेद 370 समाप्त करने के सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर सहित पूरे देश के हित के लिए यह अत्यधिक आवश्यक था और सभी को इसका समर्थन करना चाहिए।

पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के लौहपुरुष कहे जाने वाले लालकृष्ण आडवाणी ने भी मोदी सरकार को इस फैसले पर बधाई है। लालकृष्ण आडवाणी ने सोमवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने वाले केंद्र सरकार के फैसले का वह स्वागत करते हैं, देश की एकजुटता को मजबूत करने की ओर ये ऐतिहासिक फैसला है।

सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह सुरेश (भय्याजी) जोशी ने संयुक्त बयान में कहा ‘‘सरकार के साहसपूर्ण कदम का हम हार्दिक अभिनंदन करते हैं। यह जम्मू-कश्मीर सहित पूरे देश के हित के लिए अत्यधिक आवश्यक था।’’ उन्होंने कहा कि सभी को अपने स्वार्थों एवं राजनीतिक भेदों से ऊपर उठकर इस पहल का स्वागत और समर्थन करना चाहिये।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में एक संकल्प पेश किया जिसमें जम्मू कश्मीर राज्य से संविधान के अनुच्छेद 370 (1) के अलावा सभी खंडों को हटाने और राज्य का विभाजन जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के दो केंद्र शासित क्षेत्रों के रूप में करने का प्रस्ताव किया गया है। जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित क्षेत्र की अपनी विधायिका होगी, जबकि लद्दाख बिना विधायिका वाला केंद्रशासित क्षेत्र होगा । 

आडवाणी ने लिखा कि अनुच्छेद 370 को हटाना का भाजपा के संकल्प में रहा है, जनसंघ के जमाने से ये हमारे संकल्प में है। उन्होंने लिखा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को इस ऐतिहासिक फैसले के लिए बधाई देता हूं। उन्होंने लिखा कि वह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शांति और विकास की प्रार्थना करते हैं।

लालकृष्ण आडवाणी से पहले भाजपा के कई बड़े नेताओं ने इस फैसले पर खुशी जाहिर की और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को पूरा होना बताया। गौरतलब है कि सोमवार सुबह मोदी कैबिनेट की बैठक में इस फैसले को लिया गया, जिसके बाद संसद के पटल पर गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा मंजूर अधिसूचना को रखा। इसी के साथ ही साफ किया गया कि जम्मू-कश्मीर अब केंद्र शासित प्रदेश है और साथ ही लद्दाख एक अलग राज्य बन गया है।

टॅग्स :धारा ३७०मोदी सरकारअमित शाहएल के अडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया