लाइव न्यूज़ :

Omicron Variant: महाराष्ट्र में हड़कंप, आठ और लोग पॉजिटिव, कुल संख्या बढ़कर 48, आयु 29 से 45 साल के बीच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2021 21:32 IST

Omicron Variant: महाराष्ट्र में शुक्रवार को आठ और लोग कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित मिले, जिससे राज्य में ऐसे रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 48 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।आयु 29 से 45 साल के बीच है। छह रोगी पुणे से हैं जबकि एक रोगी मुंबई और एक कल्याण-डोंबिवली से है।

Omicron Variant: स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी जारी की है। देश के 11 राज्यों में 109 ओमीक्रोन मामले आ गए हैं। महाराष्ट्र में शुक्रवार को आठ और लोग कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित मिले, जिससे राज्य में ऐसे रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 48 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ''राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान द्वारा आज दी गई रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में आठ और लोग ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए।'' विज्ञप्ति के अनुसार इनमें से छह रोगी पुणे से हैं जबकि एक रोगी मुंबई और एक कल्याण-डोंबिवली से है। सभी आठ नए रोगी पुरुष हैं और उनकी आयु 29 से 45 साल के बीच है। 

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के स्वरूप ओमीक्रोन के 12 नए मामले सामने आने के बाद इसके कुल मामलों की संख्या 22 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मरीजों में से ज्यादातर का ‘टीकाकरण’ हो चुका है और ‘संक्रमण के लक्षण’ नहीं हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि 22 मरीजों में से 10 को छुट्टी मिल चुकी है। लोक नायक अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि ज्यादातर मरीजों का टीकाकरण हो चुका है और उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। इस अस्पताल में ओमीक्रोन मामलों के उपचार और मरीजों को पृथक करने के लिए विशेष सुविधा तैयार की गई है।

केरल में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के ओमीक्रोन स्वरूप के दो और नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर सात हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। विभाग ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात से कोच्चि आने वाले दंपति में ओमीक्रोन के स्वरूप की पुष्टि हुयी है।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)बी.1.1529महाराष्ट्रकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप