लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन : मुंबई निकाय प्रमुख ने लोगों से क्रिसमस और नए साल की पार्टियों से बचने की अपील की

By भाषा | Updated: December 20, 2021 10:41 IST

Open in App

मुंबई, 20 दिसंबर कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के फैलने की आशंका के बीच, बृहन्मुंबई नगरपालिका (बीएमसी) के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने नागरिकों से आगामी क्रिसमस त्योहार और नए साल के दौरान सभाओं तथा पार्टियों से बचने की अपील की है, और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में ओमीक्रोन स्वरूप के अब तक 54 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 22 मामले मुंबई में सामने आए हैं जिनमें से कुछ का यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जांच के दौरान पता चला।

रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में, चहल ने कहा कि नए वायरस स्वरूप ओमीक्रोन के कारण दुनिया के कई देशों में स्थिति एक बार फिर नियंत्रण से बाहर हो गई है और लॉकडाउन जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा बार-बार अपील करने के बावजूद, अधिकतर स्थानों पर दिशानिर्देशों का ठीक से पालन नहीं किया जा रहा है - विशेष रूप से शादी समारोहों और अन्य समारोहों में, और ऐसे आयोजनों में बढ़ती भीड़ को रोकने की आवश्यकता है।

चहल ने नागरिकों से शादियों और अन्य समारोहों में उपस्थिति के संबंध में नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा। नगरपालिका आयुक्त ने कहा, “किसी भी प्रकार की भीड़भाड़ से बचें, मास्क पहनें और कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करें। सभी नागरिकों को पूरी तरह से टीका भी लगवाना चाहिए।” साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को होटलों, रेस्तरां, मॉल और अन्य स्थानों पर भी सभी नियमों का पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बीएमसी निकाय ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए वार्ड स्तर पर दस्ते तैनात किए हैं। चहल ने कहा, "कोविड​​-19 नियमों का उल्लंघन करने वालों से बीएमसी की वार्ड स्तर की टीमों के साथ-साथ मुंबई पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती से निपटा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी