लाइव न्यूज़ :

भारत में ओमीक्रोन के मामले 1,000 के पार

By भाषा | Updated: December 31, 2021 00:02 IST

Open in App

मुंबई/पणजी, 30 दिसंबर देश में कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या बृहस्पतिवार को 1,000 से अधिक हो गई। इसे देखते हुए राज्यों ने कोविड पाबंदियां और सख्त कर दी हैं।

केन्द्र और राज्यों से रात को मिले ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में ओमीक्रोन से संक्रमण के करीब 1,200 मामले आए हैं।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में ओमीक्रोन से संक्रमण के 198 मामले आए हैं, जिनमें से 190 मामले मुंबई से आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के नये स्वरूप से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 450 हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 49 दिनों के बाद ऐसा हुआ है कि कोविड-19 के 13,000 से ज्यादा नये मामले आए हैं। वहीं देश में ओमीक्रोन से संक्रमण के 180 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 961 हो गई है। यह स्पष्ट नहीं है कि कोविड के कुल मरीजों में ओमीक्रोन के मामले जुड़े हैं या नहीं।

देश में ओमीक्रोन का पहला मामला दो दिसंबर को बेंगलुरु में आया था जहां भारतीय मूल के 66 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी और 46 वर्षीय एक डॉक्टर के इस स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। हालांकि दोनों ने विदेश यात्रा नहीं की थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह ओमीक्रोन के 961 मामलों के संबंध में बताया कि इनमें से दिल्ली में 263, महाराष्ट्र में 252, गुजरात में 97, राजस्थान में 69, केरल में 65 और तेलंगाना में 62 मामले आए हैं। अन्य राज्य में 50 से कम मामले हैं। देश के 22 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में अभी तक ओमीक्रोन से संक्रमण का मामला सामने आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए