लाइव न्यूज़ :

'भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले' वाले कपिल मिश्रा के ट्वीट को शेयर कर उमर खालिद का तंज, कहा-''मुन्ना, भारत की जीत हुई है''

By स्वाति सिंह | Updated: February 11, 2020 17:17 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती अभी जारी है और दिल्ली में बिजली, पानी, शिक्षा और विकास को चुनावी मुद्दा बनाने वाली आम आदमी पार्टी के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के संकेत हैं। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र उमर खालिद ने दिल्ली चुनाव के नतीजे को लेकर ट्वीट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देउमर खालिद ने दिल्ली चुनाव के नतीजे को लेकर ट्वीट किया है। कपिल मिश्रा के 'भारत पाकिस्तान वाले मुकाबले' वाला ट्वीट शेयर करते हुए तंज कसा है

दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजे साफ हो चुके हैं। इसी बीच जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र उमर खालिद ने दिल्ली चुनाव के नतीजे को लेकर ट्वीट किया है। उमर ने कपिल मिश्रा के 'भारत पाकिस्तान वाले मुकाबले' वाला ट्वीट शेयर करते हुए तंज कसा है। उमर ने लिखा ' मुन्ना, भारत की जीत हुई है!'

उमर ने आगे लिखा 'आज की शाम, बिरियानी के नाम।' दिल्ली चुनाव से पहले मॉडल टाउन निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने अपने विवादित ट्वीट में दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले चुनाव को भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले जैसा बताया था। जिसके बाद चुनाव आयोग के अधिकारियों के निर्देश के बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी। बहरहाल, ट्विटर ने चुनाव आयोग के निर्देश के बाद विवादित ट्वीट को हटा दिया। 

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती अभी जारी है और दिल्ली में बिजली, पानी, शिक्षा और विकास को चुनावी मुद्दा बनाने वाली आम आदमी पार्टी के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के संकेत हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी के उम्मीवार रिकॉर्ड अंतर से कई सीटों पर आगे चल रहे हैं। जीत के बाद केजरीवाल ने कहा, ‘‘आई लव यू।’’

ताजा रुझान के मुताबिक दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों में आम आदमी पार्टी 63 पर बढ़त बनाए हुए है जबकि भाजपा सात निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है । उन्होंने कहा, ‘‘यह दिल्ली के लोगों की जीत है, जिन्होंने मुझे अपना बेटा माना...हनुमानजी ने मुझे आशीर्वाद दिया। भगवान मुझे दिल्ली के लोगों की सेवा करने की और ताकत दे । ’’ केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में ‘‘काम की राजनीति’’ का जन्म हुआ और आप की जीत समूचे देश की जीत है । समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘भारत माता की जय इंकलाब जिंदाबाद । ’

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020उमर खालिदजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील