लाइव न्यूज़ :

भाजपा पर गुजरातियों ने कब्जा कर लिया है: ओमप्रकाश राजभर

By भाषा | Updated: April 21, 2019 19:36 IST

लोकसभा चुनाव में भाजपा से अलग होकर अपने प्रत्याशी उतार चुके राजभर ने बिल्थरा रोड क्षेत्र के चौकियां मोड़ पर एक चुनाव सभा को सम्बोधित करते हुए दावा किया कि वह पूर्वी उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया कर देंगे।

Open in App

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और प्रदेश के काबीना मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को कहा कि परिवारवाद पर निशाना साधने वाली भाजपा पर गुजराती लोगों ने कब्जा कर लिया है। साथ ही, उन्होंने यह दावा भी किया कि वह पूर्वी उत्तर प्रदेश से भगवा पार्टी का सफाया कर देंगे।

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजभर ने बलिया जिले के रसड़ा में अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा कि भाजपा अब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी वाली भाजपा नहीं रही। राजभर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह योगी सरकार से इस्तीफा नही देंगे, भाजपा चाहे तो उन्हें हटा दे।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जो पार्टी कांग्रेस के परिवारवाद पर हमलावर रहा करती है, अब उसी के लोग कह रहे हैं कि भाजपा पर गुजराती लोगों ने कब्जा कर लिया है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा से अलग होकर अपने प्रत्याशी उतार चुके राजभर ने बिल्थरा रोड क्षेत्र के चौकियां मोड़ पर एक चुनाव सभा को सम्बोधित करते हुए दावा किया कि वह पूर्वी उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया कर देंगे।

भाजपा चुनाव का छठा और सातवां चरण आते-आते खुद बेहोश होकर गिर जायेगी। उन्होंने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में आरक्षण की व्यवस्था की मांग रखने पर भाजपा के एक शीर्ष नेताओं ने कहा कि मैं जिस वर्ग की लड़ाई लड़ता हूं, उसका वोट तो बिकाऊ है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावओम प्रकाश राजभरनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया