लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त BJP में होंगे शामिल, हरियाणा से लड़ सकते हैं चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2019 18:50 IST

सूत्रों के मुताबिक सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के किसी विधानसभा सीट से उन्हें टिकट दी जा सकती है। यह उनका गृह जिला भी है। इस बीच पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता कैलाशो सैनी यहां बराला की मौजूदगी में हरियाणा भवन में भाजपा में शामिल हो गए। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के रहने वाले कुश्ती खिलाड़ी ने बुधवार को यहां राज्य भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला से मुलाकात की।दत्त ने 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था और उन्हें 2013 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं और अगले महीने होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीदवार बन सकते हैं।

भाजपा सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 2012 के ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक विजेता दत्त हाल में हुए आम चुनावों के दौरान भाजपा से लोकसभा टिकट के दावेदार भी थे। पार्टी की राज्य इकाई ने उनके नाम की अनुशंसा की।

हरियाणा के रहने वाले कुश्ती खिलाड़ी ने बुधवार को यहां राज्य भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला से मुलाकात की और उन्हें सूचित किया कि उन्होंने हरियाणा पुलिस से इस्तीफा दे दिया है। दत्त ने 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था और उन्हें 2013 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

सूत्रों के मुताबिक सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के किसी विधानसभा सीट से उन्हें टिकट दी जा सकती है। यह उनका गृह जिला भी है। इस बीच पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता कैलाशो सैनी यहां बराला की मौजूदगी में हरियाणा भवन में भाजपा में शामिल हो गए। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019हरियाणाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सोनीपतकांग्रेसमनोहर लाल खट्टरयोगेश्वर दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए