जबलपुर में पूर्व मकान मालिक ने वृद्ध महिला से किया बलात्कार

By भाषा | Published: November 28, 2021 04:58 PM2021-11-28T16:58:11+5:302021-11-28T16:58:11+5:30

Old lady raped by former landlord in Jabalpur | जबलपुर में पूर्व मकान मालिक ने वृद्ध महिला से किया बलात्कार

जबलपुर में पूर्व मकान मालिक ने वृद्ध महिला से किया बलात्कार

जबलपुर, 28 नवंबर मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में पुलिस ने 62 वर्षीय विधवा के साथ बलात्कार के आरोप में 67 वर्षीय पूर्व मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। चेक बाउंस के एक मामले में विधवा का आरोपी के साथ विवाद भी था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह कथित अपराध 2019 में हुआ था, और 67 वर्षीय आरोपी ने विधवा को इसकी शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

गढ़ा पुलिस थाने के निरीक्षक राकेश तिवारी ने पीटीआई भाषा को बताया कि शनिवार को महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि अपनी नौकरी से सेवानिवृत्त हो चुकी विधवा महिला 2019 में आरोपी द्वारा किराए पर दिए गए घर के एक हिस्से में अकेली रहती थी तथा उसके बेटे शहर के अन्य हिस्सों में रहते थे।

अधिकारी ने शिकायत के हवाले से कहा कि आरोपी ने 2019 में महिला के साथ बार-बार बलात्कार किया। इसके बाद महिला ने किराए पर लिया हुआ अपना घर छोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी और शिकायतकर्ता महिला के बीच 2019 से चेक बाउंस के मामले में कानूनी विवाद चल रहा था जिसमें एक अदालत ने महिला के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

उन्होंने कहा कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादसं की धारा 376 (बलात्कार) सहित संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Old lady raped by former landlord in Jabalpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे