लाइव न्यूज़ :

भाजपा में घुलमिल नहीं पा रहे पुराने कांग्रेसी!

By महेश खरे | Updated: August 21, 2019 08:07 IST

नेताओं में इस बात को लेकर नाराजगी है. राज्यसभा उपचुनाव के समय जो वादे किए गए थे, उन्हें अब तक पूरा नहीं किए जाने का दर्द इन नेताओं को मन ही मन साल रहा है. नाम उजागर ना करने की शर्त पर एक नेता ने कहा कि मतलब निकल गया, अब पहचानते नहीं.

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के विभिन्न इलाकों के कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का तो यही अनुभव है. हालांकि अभी खुल कर कोई सामने नहीं आ रहा है

अपना मातृदल छोड़कर भाजपा का केसरिया वेष धारण करने वाले हजारों पुराने कांग्रेसी नए सियासी चोले में सहज नहीं हो पा रहे. जिस बिंदास अंदाज से ये नेता और कार्यकर्ता कांग्रेसी के रूप में काम करते थे, वैसा भाव अब नजर नहीं आता. गुजरात के विभिन्न इलाकों के कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का तो यही अनुभव है.

हालांकि अभी खुल कर कोई सामने नहीं आ रहा है, लेकिन भरोसेमंदों के बीच इन दिनों भाजपा के मंच पर उपेक्षा का दर्द बयां होने लगा है. ज्यादातर यही सोचने लगे हैं कि दलबदल करने के बदले उन्हें परायेपन का अहसास ही ज्यादा मिला. एक कार्यकर्ता ने कहा कि इससे तो अपने ही घर में अच्छे थे. यहां तो अपनों के बीच बेगाने हो गए.

भाजपा के कार्यक्रमों में भागीदारी कम नेताओं को तो उतना फर्कनहीं पड़ा, लेकिन कार्यकर्ताओं को नई पार्टी में मनमाफिक ठौर नहीं मिल पाने से बहुत फर्कपड़ रहा है. पुरानी सियासी कड़वाहट ना तो भाजपाई भूल पा रहे हैं और ना ही कांग्रेस से आए लोग. नई भूमिका में अपेक्षित महत्व नहीं मिल पाने के कारण पार्टी के कार्यक्र मों में इनकी हिस्सेदारी भी कम होती जा रही है. बार -बार देनी पड़ रही है परीक्षा एक नेता ने तो यहां तक कहा कि पुराने कांग्रेसी को भाजपा में फूंक-फूंक कर कदम रखने पड़ रहे हैं. संदिग्ध निगाहें उनमें कुछ तलाशती नजर आती हैं.

विश्वास जमाने के लिए बार-बार परीक्षा देनी पड़ रही है. सदस्यता अभियान की चर्चा करते हुए इस कार्यकर्ता ने झुंझलाते हुए कहा हमारा कोटा फिक्स था. कितने कांग्रेसियों को हमने जोड़ा इसकी अलग से सूची बनी. वादे नहीं निभाए जाने का दर्द दलबदल के समय भाजपा नेतृत्व ने जो वादे किए थे, अब उनकी चर्चा ही नहीं हो रही.

ऐसे नेताओं में इस बात को लेकर नाराजगी है. राज्यसभा उपचुनाव के समय जो वादे किए गए थे, उन्हें अब तक पूरा नहीं किए जाने का दर्द इन नेताओं को मन ही मन साल रहा है. नाम उजागर ना करने की शर्त पर एक नेता ने कहा कि मतलब निकल गया, अब पहचानते नहीं.

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए