लाइव न्यूज़ :

ओडिशा रेल हादसाः दोनों ट्रेन पूरी तरह से भरी हुई थीं, ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना जिंदगी में कभी नहीं देखीः टीएमसी सांसद

By अनिल शर्मा | Updated: June 3, 2023 07:07 IST

Odisha train accident: TMC सांसद डोला सेन ने हादसे पर भारी मन से प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैंने ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना अपनी ज़िंदगी में कभी नहीं देखी। दोनों यात्री ट्रेनें पूर तरह से भरी हुईं थीं। दोनों ट्रेनों में मिलाकर 3000-4000 लोगों के होने की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देरेल हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की तीन टीम बचाव कार्य में जुटी हैं।हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 233 पर पहुंच गई गई है। करीब 1000 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद लंबी दूरी की 18 ट्रेन को रद्द कर दिया गया।

Odisha train accident: ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम हुए तीन ट्रेन से जुड़े भीषण हादसे के बाद लंबी दूरी की 18 ट्रेन को रद्द कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 233 पर पहुंच गई गई है। करीब 1000 लोग घायल हुए हैं। 

TMC सांसद डोला सेन ने हादसे पर भारी मन से प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैंने ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना अपनी ज़िंदगी में कभी नहीं देखी। दोनों यात्री ट्रेनें पूर तरह से भरी हुईं थीं। दोनों ट्रेनों में मिलाकर 3000-4000 लोगों के होने की आशंका है। टीएमसी सांसद ने कहा कि  हमारी (पश्चिम बंगाल) मुख्यमंत्री के कल सुबह आ सकती हैं। ममता बनर्जी ने मिदनापुर से SDO, SDPO, ADM, डॉक्टर आदि को भेजा है। अभी तक मृतकों की संख्या 207 हुई है लेकिन हमें लग रहा है कि यह आंकड़ा और बढ़ेगा क्योंकि अभी ट्रेन के नीचे से लोगों को नहीं निकाला गया है।

 ओडिशा के बालासोर जिले में हुए रेल हादसे के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शुक्रवार रात को बालासोर रवाना हो गए। प्रधान ने ट्वीट किया, ‘‘रेल हादसे के मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बालासोर के लिए रवाना हो रहा हूं।’’ ओडिशा से संबंध रखने वाले धर्मेंद्र प्रधान मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सदस्य हैं। 

रद्द ट्रनों की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने कहा कि सात ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया गया है।  12837 हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12863 हावड़ा-बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12839 हावड़ा-चेन्नई मेल रद्द कर दी गई। उन्होंने कहा कि 12895 हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 20831 हावड़ा-संबलपुर एक्सप्रेस और 02837 संतरागाछी-पुरी एक्सप्रेस भी रद्द कर दी गई है। 

 रेल हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की तीन टीम बचाव कार्य में जुटी हैं, जबकि छह और टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन नौ टीम में करीब 240 कर्मी हैं। एनडीआरएफ के महानिदेशक (डीजी) अतुल करवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बल की कई टीम ओडिशा सरकार और रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय से काम कर रही हैं।

टॅग्स :ओड़िसारेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

भारततिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, वीडियो में दिखा भयावह मंजर

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना