लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री ने निमोनिया प्रतिरक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की

By भाषा | Updated: June 30, 2021 20:30 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 30 जून ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास ने नवजात बच्चों को निमोनिया से सुरक्षा प्रदान करने के लिए राज्यव्यापी न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट वैक्सीन (पीसीवी) कार्यक्रम की शुरुआत की।

प्रत्येक बच्चे को टीके की तीन खुराक की जरूरत होगी। पहली खुराक नवजात को छह सप्ताह में, दूसरी खुराक 14 सप्ताह में और नौ महीने में तीसरी खुराक से बच्चों को निमोनिया से पूर्ण बचाव मिलेगा। यह एक ऐसी बीमारी है जो पांच साल के बच्चों में मौत की बड़ी वजहों में से एक है।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ओडिशा ने हमेशा बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने को प्राथमिकता दी है ताकि नवजात और पांच साल से कम उम्र के बच्चों के बीमार पड़ने और मृत्यु दर को कम किया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग ने एक ट्वीट में बताया कि इस नए टीके से प्रत्येक साल आठ लाख बच्चों को निमोनिया और मेनिन्जाइटिस से सुरक्षा मिलेगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को 2021-22 का केंद्रीय बजट पेश करते हुए न्यूमोकोकल टीके की घोषणा की थी और कहा था कि इसे पूरे भारत में उपलब्ध कराया जाएगा। यह ‘भारत में निर्मित’ टीका है और उस समय ये सिर्फ पांच राज्यों तक ही सीमित था।

सीतारमण ने कहा था, ‘‘ इससे हर साल 55,000 से ज्यादा बच्चों की जान बचाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन