ओडिशा: कटक के समीप महानदी में चार लड़के डूबे

By भाषा | Published: November 27, 2021 10:47 AM2021-11-27T10:47:43+5:302021-11-27T10:47:43+5:30

Odisha: Four boys drown in Mahanadi near Cuttack | ओडिशा: कटक के समीप महानदी में चार लड़के डूबे

ओडिशा: कटक के समीप महानदी में चार लड़के डूबे

कटक (ओडिशा), 27 नवंबर ओडिशा में कटक शहर के समीप महानदी में डूबने से चार लड़कों की मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को लड़कों के शव नदी से बाहर निकाले गए। उन्होंने बताया कि 12 से 14 वर्ष की आयु के ये लड़के शहर के पोटापोखरी इलाके के रहने वाले थे। वे बृहस्पतिवार दोपहर को नदी के समीप खेलने गए थे।

पुलिस उपायुक्त प्रतीक सिंह ने बताया कि जब शाम तक लड़के घर नहीं लौटे तो परिवार के सदस्यों ने इलाके में उनकी तलाश की और घर से करीब दो किलोमीटर दूर गांधीपल्ली के समीप नदी किनारे उनकी साइकिलें खड़ी देखी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को रात नौ बजे के करीब सूचना दी गयी और इसके बाद दमकल तथा ओडिशा आपदा मोचन कार्य बल के कर्मियों ने तलाश अभियान शुरू किया और रात 11 बजे एक शव बरामद किया। यह शव उस स्थान से करीब एक किलोमीटर दूर बरामद किया गया जहां से लड़के लापता हुए थे।

चौलियागंज थाने के इंस्पेक्टर एस राउत ने कहा कि तलाश अभियान रात भर जारी रहा और शुक्रवार सुबह बाकी लड़कों के शव भी बरामद कर लिए गए। उन्होंने बताया कि अभी यह पता नहीं चला है कि लड़के कैसे डूबे। पोस्टमार्टम किया गया है और शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Odisha: Four boys drown in Mahanadi near Cuttack

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे