लाइव न्यूज़ :

Odisha Elections 2024: बीजद की हार, पांडियन की पत्नी और आईएएस सुजाता आर कार्तिकेयन 31 मई से छुट्टी पर, बेटी की देखभाल के लिए 26 नवंबर तक छुट्टी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2024 22:19 IST

Odisha Elections 2024: ओडिशा काडर की वर्ष 2000 बैच की अधिकारी सुजाता को निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद मिशन शक्ति के सचिव पद से हटाकर वित्त विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया था, जिसके लगभग एक महीने बाद वह छुट्टी पर चली गईं।

Open in App
ठळक मुद्देपांडियन अक्टूबर 2023 में अखिल भारतीय सिविल सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद राजनीति में आए थे। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बीजद को चुनावी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने 14 सीट, निर्दलीयों ने तीन और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने एक सीट जीती।

Odisha Elections 2024: बीजू जनता दल (बीजद) के नेता वी के पांडियन की पत्नी एवं ओडिशा की आईएएस अधिकारी सुजाता आर. कार्तिकेयन 31 मई से छह महीने के लिए 'बच्चे की देखभाल संबंधी छुट्टी' पर चली गयी हैं। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, आईएएस अधिकारी को अपनी बेटी की देखभाल के लिए 26 नवंबर तक छुट्टी दी गई है, जिसे कक्षा 10 की परीक्षा देनी है। ओडिशा काडर की वर्ष 2000 बैच की अधिकारी सुजाता को निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद मिशन शक्ति के सचिव पद से हटाकर वित्त विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया था, जिसके लगभग एक महीने बाद वह छुट्टी पर चली गईं।

निर्वाचन आयोग का सुजाता को जनता से सीधे संवाद नहीं रखने वाले विभाग में स्थानांतरित करने का फैसला भाजपा के केंद्रीय नेताओं के उस आरोप से जुड़ा है जिसमें उन पर राज्य में सत्तारूढ़ बीजद का समर्थन करने में सक्रिय रूप से शामिल होने का आरोप लगाया गया था। पांडियन अक्टूबर 2023 में अखिल भारतीय सिविल सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद राजनीति में आए थे।

राज्य में हाल ही में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बीजद को चुनावी हार का सामना करना पड़ा। भाजपा ने विधानसभा की 147 सीट में से 78 सीट जीतीं, जबकि नवीन पटनायक के नेतृत्व वाला बीजद विधानसभा में 51 सीट हासिल करने में सफल रहा, जबकि कांग्रेस ने 14 सीट, निर्दलीयों ने तीन और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने एक सीट जीती।

बीजद लोकसभा चुनाव में अपना खाता खोलने में विफल रहा। बीजद की पराजय के बाद दो सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों आर. बालाकृष्णन और सुरेश महापात्रा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। 

टॅग्स :ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024ओडिशा लोकसभा चुनाव २०२४बीजू जनता दल (बीजेडी)नवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारतराम नाम सत्य है और सीएम माझी हाय-हाय?, 12 मरीजों की मौत, इस्तीफा दें स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग?, ओडिशा विधानसभा में बीजद और कांग्रेस ने हल्ला बोला

भारतRajya Sabha Polls Odisha Chuanv 2026: ओडिशा में कांग्रेस के 14 विधायक और 8 को लेकर टेंशन में आलाकमान?, कर सकते ‘क्रॉस-वोटिंग’?

भारतओडिशा राज्यसभा चुनाव: 4 सीट पर मतदान, बीजेपी 2 और बीजद खाते में 1 सीट?, चौथी सीट पर कौन मारेगा बाजी?, कांग्रेस और सीपीएम के पास 15 विधायक, खरीद फरोख्त की संभावना?

भारतCP Radhakrishnan vs Sudershan Reddy: धनखड़ की जगह कौन लेगा?, राधाकृष्णन या सुदर्शन, 9 सितंबर को शाम 6 बजे फैसला, मतदान से दूर बीजद-बीआरएस

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?