ओडिशा के मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाला अनाम पत्र मिला

By भाषा | Published: January 8, 2021 01:57 AM2021-01-08T01:57:37+5:302021-01-08T01:57:37+5:30

Odisha Chief Minister received anonymous letter threatening to kill her | ओडिशा के मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाला अनाम पत्र मिला

ओडिशा के मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाला अनाम पत्र मिला

भुवनेश्वर, सात जनवरी ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को एक अनाम पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें दावा किया गया है कि उन्हें जान से मारने की साजिश रची गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह धमकी भरा पत्र मिलने के बाद, राज्य सरकार ने इस विषय की जांच का आदेश दिया है।

यह पत्र पटनायक के आवास के पते पर आया और यह अंग्रेजी में लिखा हुआ है। पत्र में यह भी कहा गया है कि साजिश का सरगना नागपुर (महारष्ट्र) में रहता है।

यह पत्र पांच जनवरी को प्राप्त हुआ था। इसके बाद विशेष सचिव (गृह) डॉ संतोष बाला ने राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारियों को इस विषय की जांच करने का आदेश दिया है।

बाला ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री के आवास, सचिवालय और उनकी यात्रा दौरान सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Odisha Chief Minister received anonymous letter threatening to kill her

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे