लाइव न्यूज़ :

Odisha Assembly Elections 2024: सभी 147 विधानसभा सीट पर बीजद प्रत्याशी की घोषणा, यहां देखें पूरी सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2024 16:48 IST

Odisha Assembly Elections 2024: नए उम्मीदवारों में शामिल साबित्री प्रधान नयागढ़ जिले की खंडपाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी, जबकि संध्यारानी दास जाजपुर जिले के कोरेई विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रणब प्रकाश दास की मां तथा जनता दल के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत अशोक दास की पत्नी हैं।मौजूदा विधायक सुकांत नायक को नीलगिरि विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।बीजद ने देवगढ़ विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार को बदल दिया है।

Odisha Assembly Elections 2024: सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को विधानसभा चुनाव के लिए तीन और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की तथा एक सीट पर उम्मीदवार बदल दिया। पार्टी ने इसके साथ ही राज्य की सभी 147 विधानसभा सीट के लिए सूची को अंतिम रूप दे दिया है। नए उम्मीदवारों में शामिल साबित्री प्रधान नयागढ़ जिले की खंडपाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी, जबकि संध्यारानी दास जाजपुर जिले के कोरेई विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं।

संध्यारानी दास बीजद के संगठन सचिव एवं लोकसभा उम्मीदवार प्रणब प्रकाश दास की मां तथा जनता दल के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत अशोक दास की पत्नी हैं। भाजपा से इस्तीफा देने के बाद 31 मार्च को बीजद में शामिल हुए मौजूदा विधायक सुकांत नायक को नीलगिरि विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।

बीजद ने देवगढ़ विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार को बदल दिया है। अब इस सीट पर पूर्ववर्ती देवगढ़ रियासत के राजा एवं भाजपा के संबलपुर से सांसद नितेश गंगा देव की पत्नी बामंदा 'रानी' अरुंधति देवी की जगह रोमंचा रंजन बिस्वाल चुनाव लड़ेंगे।

टॅग्स :ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव 2024ओडिशा लोकसभा चुनाव २०२४बीजू जनता दल (बीजेडी)नवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारतराम नाम सत्य है और सीएम माझी हाय-हाय?, 12 मरीजों की मौत, इस्तीफा दें स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग?, ओडिशा विधानसभा में बीजद और कांग्रेस ने हल्ला बोला

भारतRajya Sabha Polls Odisha Chuanv 2026: ओडिशा में कांग्रेस के 14 विधायक और 8 को लेकर टेंशन में आलाकमान?, कर सकते ‘क्रॉस-वोटिंग’?

भारतओडिशा राज्यसभा चुनाव: 4 सीट पर मतदान, बीजेपी 2 और बीजद खाते में 1 सीट?, चौथी सीट पर कौन मारेगा बाजी?, कांग्रेस और सीपीएम के पास 15 विधायक, खरीद फरोख्त की संभावना?

भारतCP Radhakrishnan vs Sudershan Reddy: धनखड़ की जगह कौन लेगा?, राधाकृष्णन या सुदर्शन, 9 सितंबर को शाम 6 बजे फैसला, मतदान से दूर बीजद-बीआरएस

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी