ओडिशा : चक्रवात से प्रभावित किसानों, मछुआरों के लिए राज्य सरकार ने की 1600 करोड़ रूपये के पैकेज की घोषणा

By भाषा | Published: May 12, 2019 04:58 AM2019-05-12T04:58:31+5:302019-05-12T04:58:31+5:30

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पैकेज की घोषणा की। इसमें उन लोगों के लिए सहयोग भी शामिल है जो पशुपालन, मत्स्यपालन, हथकरघा और हस्तशिल्प पर निर्भर हैं।

Odisha announced a package of 1600 crores for cyclone-hit farmers and fishermen. | ओडिशा : चक्रवात से प्रभावित किसानों, मछुआरों के लिए राज्य सरकार ने की 1600 करोड़ रूपये के पैकेज की घोषणा

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पैकेज की घोषणा की

ओडिशा सरकार ने चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ से प्रभावित किसानों, मछुआरों और अन्य को आजीविका सहायता के लिए 1600 करोड़ रूपये के पैकेज की शनिवार को घोषणा की।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पैकेज की घोषणा की। इसमें उन लोगों के लिए सहयोग भी शामिल है जो पशुपालन, मत्स्यपालन, हथकरघा और हस्तशिल्प पर निर्भर हैं। पटनायक ने कहा कि हाई स्कूल स्तर तक स्कूली परीक्षा का शुल्क प्रभावित इलाकों में माफ कर दिया जाएगा।

उन्होंने चक्रवात के मद्देनजर सहायता पाने के लिए एक वेब पोर्टल भी शुरू किया। गौरतलब है कि तीन मई को चक्रवाती तूफान फोनी ने ओडिशा तट पर दस्तक दी थी। इस आपदा में 43 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा खड़ी फसल, फलों के बाग, सब्जियों और अन्य नकदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

Web Title: Odisha announced a package of 1600 crores for cyclone-hit farmers and fishermen.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे