लाइव न्यूज़ :

उड़िया अभिनेता की पत्नी महानदी में गिरी, सुरक्षित निकाली गई

By भाषा | Updated: November 15, 2020 22:11 IST

Open in App

कटक, 15 नवंबर ओडिशा के एक फिल्म अभिनेता की पत्नी रविवार को महानदी में गिर गई जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि पूजा की बची सामग्री नदी में फेंकने के समय दुर्घटनावश वह गिर गईं।

पुलिस ने कहा कि महिला की पहचान भूमिका दास के रूप में की गई है जो अमलान दास की पत्नी और दिग्गज अभिनेता मिहिर दास की पुत्रवधू हैं।

अमलान दास ने बताया, ‘‘मधुसूदन सेतु पर मैं अपनी पत्नी के साथ गया था। मैं वाहन के अंदर ही फोन पर बात कर रहा था तभी मैंने देखा कि मेरी पत्नी पानी में सामग्री फेंकते समय पुल पर फिसल गई और नदी में जा गिरी।’’ उन्होंने कहा कि उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।

उन्होंने कहा कि एक पुलिसकर्मी और दो ‘‘बहादुर व्यक्ति’’ पुल से कूदे और मेरी पत्नी को बचा लिया।

महिला को थाने ले जाया गया और पुलिस ने बताया कि वह दुर्घटनावश नदी में गिर गईं तथा उनके शरीर पर जख्म के निशान नहीं हैं।

कटक विकास प्राधिकरण (सीडीए) के फेज दो पुलिस निरीक्षक बिजयिनी सिंह ने कहा, ‘‘इस घटना के सिलसिले में कोई रिपोर्ट नहीं लिखी गई न ही स्टेशन डायरी में कोई प्रविष्टि दर्ज की गई।’’

बहरहाल, वहां मौजूद कुछ लोगों ने दावा किया कि उन्होंने महिला को पुल से कूदते देखा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!