लाइव न्यूज़ :

ऑकस हिंद-प्रशांत क्षेत्र में निर्णायक साबित होगा, अन्य सहयोगियों से प्रतिस्पर्धा नहीं करेगा :शेरमन

By भाषा | Updated: October 7, 2021 22:16 IST

Open in App

मुंबई, सात अक्टूबर अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शेरमन ने यहां बृहस्पतिवार को कहा कि त्रिपक्षीय सुरक्षा समझौता ‘ऑकस’ एक नयी व्यवस्था होगी और यह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में निर्णायक साबित होगा।

उन्होंने वर्चुअल बातचीत में कहा कि अमेरिका के भारत के साथ कई अन्य समझौते हैं इसलिए यह समझौता प्रतिस्पर्धा नहीं करेगा और इसका अंतिम लक्ष्य हिंद-प्रशांत को खुला और स्वतंत्र रखना है।

शेरमन ने यह भी कहा कि चीन इस विश्व व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने भारत की तीन दिवसीय यात्रा के तहत यहां कारोबारियों और नागरिक समाज संस्थाओं के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अमेरिका तालिबान शासित अफगानिस्तान से बाहर फैलने वाले आतंकवाद के बारे में भारत की चिंताओं से वाकिफ है।

क्वाड, अमेरिका, जापान, भारत और आस्ट्रेलिया का समूह है।

शेरमन ने कहा, ‘‘ऑकस अमेरिका, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया के बीच एक एक नया समझौता है, जिसके तहत अगले 18 महीने आस्ट्रेलिया को परमाणु ऊर्जा से चालित पनडुब्बियां बनाने में मदद की जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े टीका निर्माता के रूप में भारत कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण नेतृत्वकर्ता है।

शेरमन मंगलवार को भारत पहुंची थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई