सैनिक स्कूल में अब से OBC के लिए 27% सीटें होंगी आरक्षित, रक्षा सचिव अजय कुमार ने दी जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 31, 2020 03:23 PM2020-10-31T15:23:22+5:302020-10-31T15:25:06+5:30

सैनिक स्कूलों में भी ओबीसी वर्ग के स्टूडेंट्स को 27 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा। इसे शैक्षणिक सत्र 2021-22 से लागू किया जा रहा है।

OBC reservation to be introduced in Sainik Schools from the year 2021-22 Ajay Kumar Tweet | सैनिक स्कूल में अब से OBC के लिए 27% सीटें होंगी आरक्षित, रक्षा सचिव अजय कुमार ने दी जानकारी

सैनिक स्कूल में अब से OBC के लिए 27% सीटें होंगी आरक्षित, रक्षा सचिव अजय कुमार ने दी जानकारी

Highlights सैनिक स्कूलों में 67 फीसदी सीटें उस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के स्टूडेंट्स के लिए आरक्षित होती हैं।इस संबंध में सभी सैनिक स्कूलों के प्राचार्यों को आदेश का सर्कुलर भेज दिया गया है। 

सैनिक स्कूलों में एडमिशन की चाहत रखने वाले कई छात्रों और उनके परिजनों के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, सैनिक स्कूलों में अब से अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी आरक्षण लागू होने जा रहा है। जिसके तहत ओबीसी वर्ग के छात्रों को 27 प्रतिशत छूट दी जाएगी। इसकी जानकारी भारत सरकार के रक्षा सचिव अजय कुमार ने दी है। 

अजय कुमार ने ट्वीट करके बताया कि सैनिक स्कूलों में भी ओबीसी वर्ग के स्टूडेंट्स को 27 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा। इसे शैक्षणिक सत्र 2021-22 से लागू किया जा रहा है। इस संबंध में सभी सैनिक स्कूलों के प्राचार्यों को आदेश का सर्कुलर भेज दिया गया है। 

रक्षा सचिव अजय कुमार ने ने ट्विटर पर सर्कुलर की फोटो भी शेयर की है। इसमें बताया है कि सैनिक स्कूलों में 67 फीसदी सीटें उस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के स्टूडेंट्स के लिए आरक्षित होती हैं जहां वो स्कूल स्थित होता है। बचे 33 फीसदी पर अन्य राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों के स्टूडेंट्स का एडमिशन होता है। इसके लिए दो लिस्ट तैयार होती है - ए और बी।

अब हर लिस्ट में 15 फीसदी सीटें अनुसूचित जाति के लिए, 7.5 फीसदी अनुसूचित जनजाति के लिए और 27 फीसदी सीटें ओबीसी वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर) के लिए आरक्षित रहेंगी।

वर्तमान में देश में कुल 33 सैनिक स्कूल संचालित हो रहे हैं। इनका संचालन रक्षा मंत्रालय (Defence Ministry) के अधीन सैनिक स्कूल्स सोसायटी (Sainik Schools Society) द्वारा किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि एडमिशन की प्रक्रिया क्या है?

इसके साथ ही आपको बता दें कि पहली बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए NTA सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करने जा रही है। अगले शैक्षणिक सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है और प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी 2021 को आयोजित की जाएगी। बता दें कि देश के 33 सैनिक स्कूलों में एडमिशन की प्रक्र‍िया शुरू करने के लिये नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम की आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाकर एडमिशन से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ा जा सकता है।

Web Title: OBC reservation to be introduced in Sainik Schools from the year 2021-22 Ajay Kumar Tweet

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे