लाइव न्यूज़ :

हरियाणा अपराध एवं बेरोजगारी के मामले में नंबर वन-भूपेंद्र हुड्डा

By भाषा | Updated: December 3, 2021 20:42 IST

Open in App

जींद, तीन दिसंबर हरियाणा को अपराध एवं बेरोजगारी में नंबर एक प्रदेश बताते हुये प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ है, अपराधी बेखौफ हो चुके हैं और व्यापारियों को खौफ के बीच अपना कारोबार करना पड़ रहा है।

हुड्डा ने कहा, ‘‘उन्नति के नाम से जाने जाना वाला प्रदेश अपराध तथा बेरोजगारी के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गया है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘पारदर्शिता तथा मेरिट आधार की नौकरियां नोटों से भरी अटैचियों से मिली हैं।’’ उन्होंने भर्ती घोटालों की जांच उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से कराने की मांग की ।

कांग्रेस नेता ने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग अध्यक्ष को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए और अगर ऐसा नहीं होता तो कांग्रेस सत्ता में आते ही भर्ती घोटालों की जांच करेगी।

हुड्डा शुक्रवार को व्यापारियों को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा, ‘‘पिछले दिनों जींद में व्यापारी से फिरौती वसूली गई और दिन दहाड़े एक व्यापारी की हत्या भी कर दी गई। अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। बेरोजगारी तथा अपराधों के मामले प्रदेश अव्वल स्थान पर पहुंच गया है । कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमराई हुई है। किसानों का बुरा हाल है। व्यापारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वे बिगड़ी कानून व्यवस्था के मुद्दे को विधानसभा सत्र में उठाएंगें।’’

हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हुड्डा ने कहा, ‘‘सरकार ने तीन कृषि कानूनों को वापस ले लिया है। अब सरकार को किसानों पर दर्ज मुकद्दमों को वापस लेना चाहिए। जिन किसानों की आंदोलन के दौरान जान गई है उन्हें शहीद का दर्जा तथा आश्रितों को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी