लाइव न्यूज़ :

देश भर में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.35 लाख : सरकार

By भाषा | Updated: February 12, 2021 18:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.35 लाख रह गई है जो संक्रमितों की कुल संख्या का महज 1.25 फीसदी है, जबकि पिछले 24 घंटे में केवल एक राज्य में संक्रमण के एक हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय से प्राप्त जानकारी में कहा गया है कि 18 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में किसी भी व्यक्ति की इस माहामारी से मौत नहीं हुई है । 13 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में एक से पांच लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में तेजी से कमी आई है जो अब 1.35 लाख रह गई है जो कुल संक्रमण का 1.25 फीसदी है।

इसने कहा, ‘‘पिछले कुछ सप्ताह में रोजाना संक्रमण की संख्या में लगातार कमी आ रही है।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे में केवल एक राज्य में एक हजार से अधिक संक्रमण के नये मामले सामने आए हैं ।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे में 18 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमण से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में एक से पांच व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हुई है।’’

इसने बताया कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 9,309 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,08,80,603 हो गई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश भर में पिछले 24 घंटे में 15,858 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 1,05,89,230 हो गयी है। संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.32 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक 75,05,010 लोगों का टीकाकरण हो चुका है जिनमें 58,14,976 लोग स्वास्थ्यकर्मी हैं जबकि 16,90,034 व्यक्ति अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता हैं।

इसने कहा कि भारत सबसे कम समय में 70 लाख टीकाकरण करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

पिछले 24 घंटे में 87 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 75.86 फीसदी मौत छह राज्यों में हुई है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 25 लोगों की जबकि केरल में 16 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारत अधिक खबरें

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत