लाइव न्यूज़ :

व्यावसायिक विवादों से जुड़े मुकदमों के निपटारे में लगने वाले दिनों की संख्या कम हुई

By भाषा | Updated: August 22, 2021 16:22 IST

Open in App

कानून मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार दिल्ली और मुंबई में व्यावसायिक विवादों के मुकदमे की सुनवाई और निर्णय में लगने वाले दिनों की संख्या में काफी कमी आई है। भारत के लिए विश्व बैंक की ‘डूइंग बिजनेस’ रिपोर्ट के अनुसार 2020 में व्यावसायिक विवादों के मुकदमे की सुनवाई और निर्णय में 1,095 दिन लगते थे। कानून मंत्रालय में न्याय विभाग द्वारा सार्वजनिक किए गए आंकड़ों के अनुसार, सुधारों पर जोर देने के बाद दिल्ली में मुकदमे के निपटारे के दिनों की संख्या घटकर 424 और मुंबई में 306 रह गई है। सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 मामलों के प्रबंधन के लिए मानक समय प्रदान करती है। इसके अनुसार प्रतिवादी को नोटिस तामील होने के 30 दिनों के भीतर लिखित बयान दाखिल किया जाना चाहिए और सुनवाई की समाप्ति तिथि से 30 दिनों के भीतर फैसला सुनाया जाना चाहिए। विभाग ने कहा है कि समर्पित व्यावसायिक अदालतों में 50 प्रतिशत से अधिक मामलों में समय मानकों का पालन किया जाता है। यह दावा किया गया है कि प्रमुख अदालती कार्यवाही के लिए समय मानक तय करने और मुकदमा प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने से मामले के निपटारे में तेजी आई है। सीपीसी के आदेश 17वें नियम (1) के तहत मुकदमे की सुनवाई के दौरान अधिकतम तीन स्थगन का प्रावधान है। सीपीसी के आदेश 17वें, नियम 2(बी) में कहा गया है कि किसी पक्ष के अनुरोध पर कोई स्थगन नहीं दिया जाएगा, सिवाय इसके कि परिस्थितियां नियंत्रण से बाहर हों। न्याय विभाग ने तीन स्थगन नियम का पालन करने के लिए दिल्ली, बंबई, कलकत्ता और कर्नाटक के उच्च न्यायालयों को पत्र भेजे थे। चारों उच्च न्यायालयों ने अपने अधिकार क्षेत्र के तहत सभी समर्पित व्यावसायिक अदालतों को समय सीमा और तीन स्थगन नियम का सख्ती से पालन करने के लिए सलाह जारी की है। विभाग ने कहा कि इसने मुकदमे की सुनवाई, दलीलें रखने और अंतिम निर्णय के लिए लगने वाले समय को कम कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी