लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस केसों की संख्या 1500 पार, 11 जिलों में कोविड-19 का कोई एक्टिव केस नहीं

By निखिल वर्मा | Updated: April 23, 2020 16:46 IST

उत्तर प्रदेश के कुल 56 जनपदों में से सिर्फ 45 जनपदों में कोरोना के एक्टिव केस रह गए हैं। 11 जिले ऐसे हैं जिनमें एक्टिव केस नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में अभी तक सुरक्षित माने जा रहे बहराइच व श्रावस्ती जिलों में बुधवार देर रात कोरोना वायरस से संक्रमण के 11 मामले सामने आये हैं।भारत में 21393  व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और मृतकों की संख्या 681 तक पहुंच गई है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1500 पार चली गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार (21 अप्रैल) को जानकारी दी कि राज्य में कोरोना वायरस के 1507 मामले आए हैं। यूपी में अभी 1299 केस एक्टिव हैं। 187 लोगों का सफल इलाज करके घर भेजा जा चुका है जबकि कोविड-19 के संक्रमित हुए 21 लोगों की मौत हुई है।

उत्तर प्रदेश में अब 11 जिले पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, हाथरस, बरेली, प्रयागराज, महाराजगंज, शाहजहांपुर, बाराबंकी, हरदोई और कौशाम्बी पूरी तरह कोरोना वायरस मुक्त हो चुके हैं।

सहारनपुर में कोविड-19 के 13 नए मामले

सहारनपुर में कोविड-19 के 13 नये मामले आने के साथ जिले में कोरोना वायरस से कुल संक्रमितों की संख्या 127 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस सोढ़ी ने बताया कि 167 नमूनों की रिपोर्ट आई है जिनमें से 14 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, एक मरीज के नमूने को दोबारा भेजा गया था जिसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई जबकि 13 नये लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सोढ़ी ने बताया कि ये सभी मरीज पृथकवास केंद्र में हैं। इनमे दस देवबंद के हैं, दो लोहानी सराय और एक बकरियान का रहने वाला है। 

बहराइच और श्रावस्ती में कोविड-19 के 11 मरीज सामने आए

उत्तर प्रदेश में अभी तक सुरक्षित माने जा रहे बहराइच व श्रावस्ती जिलों में बुधवार देर रात कोरोना वायरस से संक्रमण के 11 मामले सामने आये हैं। बहराइच के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी.के. सिंह ने बताया कि लखनऊ के राममनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट से आई रिपोर्ट में बहराइच के आठ मरीजो में कोरोना वायरस का संक्रमण होने की पुष्टि हुई। सिंह ने बताया कि अभी तक जिले में कोविड-19 का एक भी मरीज नहीं मिला था। 

भारत में केसों की संख्या 21 हजार पार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 21393  व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और मृतकों की संख्या 681 तक पहुंच गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय कोरोना वायरस के मामले देश में 16454 हैं और 4257 व्यक्ति इससे स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। कुल संक्रमित लोगों में से 77 विदेशी नागरिक हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं