लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में NRC: केजरीवाल के तंज पर मनोज तिवारी का पलटवार, कहा- क्या पूर्वांचल के लोग घुसपैठिए हैं?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2019 14:57 IST

दिल्ली में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल के बयान का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि एक आईआरएस अफसर को कैसे नहीं पता कि एनआरसी क्या है?'

Open in App
ठळक मुद्देमनोज तिवारी ने पूछा- एक आईआरएस अफसर को कैसे नहीं पता कि एनआरसी क्या है?केजरीवाल ने तंज कसते हुए कहा था कि एनआरसी लागू हुई तो तिवारी को दिल्ली छोड़ना पड़ेगा।

असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू होने के बाद दिल्ली में बयानबाजी का दौर जारी है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली में भी एनआरसी लागू किए जाने की मांग की थी। इस पर केजरीवाल ने उनपर तंज कसते हुए कहा था कि एनआरसी लागू हुई तो तिवारी को दिल्ली छोड़ना पड़ेगा। अब इस बयान पर राजनीति शुरू हो गई है।

मनोज तिवारी ने बुधवार को कहा, 'क्या वह यह कहना चाहते हैं कि पूर्वांचल के लोग घुसपैठिए हैं? क्या दूसरे राज्य के लोगों को सीएम विदेशी मानते हैं? मुझे लगता है कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। एक आईआरएस अफसर को कैसे नहीं पता कि एनआरसी क्या है?'

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने लिखा, 'उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा और बिहार से लोग दिल्ली रोजगार के लिए आते हैं, दिल्ली के विकास में बराबर के भागीदार है। वो चोर नहीं है। अगर दिल्ली में NRC लागू होगा तो इन सबको दिल्ली छोड़कर जाना होगा। आप इनके खिलाफ क्यों हैं?'

राष्ट्रीय नागरिक पंजी का बचाव करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को कहा था कि भारत कोई ‘‘धर्मशाला नहीं है।’’ अभी तक राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) सिर्फ असम में प्रकाशित हुई है और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे पूरे देश में लागू करने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत देश के मूल नागरिकों की पहचान कर उन्हें एनआरसी में शामिल किया जाता है। 

टॅग्स :एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)दिल्लीमनोज तिवारीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह