लाइव न्यूज़ :

अखिल भारत स्तर पर एनआरसी भाजपा की राजनीतिक जुमलेबाजी, कभी वास्तविकता नहीं बनेगी: ममता

By भाषा | Updated: December 4, 2019 06:00 IST

भाजपा शासित असम में अंतिम एनआरसी सूची से बड़ी संख्या में हिंदू बंगालियों को बाहर रखे जाने से पश्चिम बंगाल में लोगों में परोक्ष रूप से घबराहट उत्पन्न हो गई है और इससे राज्य में कथित रूप से 11 व्यक्तियों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे उन्होंने कहा कि एक नागरिक पंजी एक बड़ी भूल होगी क्योंकि उसे पूरे देश में विरोध का सामना करना पड़ेगा।पूरे देश में एनआरसी लागू करने के लिए 2024 अंतिम समयसीमा तय की थी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करने के लिए 2024 की समय-सीमा तय करने के एक दिन बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को एनआरसी को ‘‘भाजपा की राजनीतिक जुमलेबाजी’’ करार दिया। बनर्जी ने कहा कि पूरे भारत में जाति और धर्म के आधार पर नागरिक पंजी कभी भी एक वास्तविकता नहीं हो सकती क्योंकि देश में रहने वाले सभी नागरिक उसके वैध नागरिक हैं।

उन्होंने कहा कि एक नागरिक पंजी एक बड़ी भूल होगी क्योंकि उसे पूरे देश में विरोध का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने राज्य विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) नहीं आने देंगे, यह पश्चिम बंगाल में कभी नहीं आएगा। आप जाति और धर्म के आधार पर एनआरसी लागू नहीं कर सकते।’’ बनर्जी ने कहा, ‘‘एनआरसी भाजपा की एक राजनीतिक जुमलेबाजी है। यह कभी भी एक वास्तविकता नहीं हो सकती। वे (भाजपा) राजनीतिक जुमलेबाजी का इस्तेमाल करने में व्यस्त हैं लेकिन हमें उनके झांसे में नहीं फंसना चाहिए।

इस देश में रहने वाले सभी लोग उसके वैध नागरिक हैं और कोई भी उनकी नागरिकता नहीं छीन सकता।’’ उन्होंने कहा कि एनआरसी को लेकर उनका विरोध केवल राजनीतिक नहीं बल्कि मानवीय आधार को लेकर भी है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने कहा, ‘‘देश में पिछले कई दशक से रह रहे किसी व्यक्ति को आप कैसे अचानक विदेशी घोषित कर सकते हैं। यह पूरी तरह अस्वीकार्य है। अखिल भारतीय स्तर पर एनआरसी कभी हकीकत नहीं बनेगी।’’

बनर्जी की टिप्पणी से एक दिन पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गत सोमवार को झारखंड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पूरे देश में एनआरसी लागू करने के लिए 2024 अंतिम समयसीमा तय की थी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि ‘‘प्रत्येक’’ घुसपैठिये की पहचान की जाएगी और उसे अगले चुनाव से पहले देश से निष्कासित किया जाएगा। भाजपा शासित असम में अंतिम एनआरसी सूची से बड़ी संख्या में हिंदू बंगालियों को बाहर रखे जाने से पश्चिम बंगाल में लोगों में परोक्ष रूप से घबराहट उत्पन्न हो गई है और इससे राज्य में कथित रूप से 11 व्यक्तियों की मौत हो गई है।

टॅग्स :ममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे