लाइव न्यूज़ :

#MeToo: म‌हिला पत्रकार ने बताया- 23 साल की थी जब अकबर ने कई बार किया था रेप, बचाव में उतरीं पत्नी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2018 16:43 IST

पल्लवी के आरोपों के मुताबिक अकबर ने उनके कपड़े फाड़े, रेप किया। मैंने लड़ने की कोशिश की लेकिन अकबर शारीरिक रूप से ज्यादा ताकतवर थे।

Open in App

नई दिल्ली, 2 नवंबर: #MeToo कैंपेन के तहत पूर्व पत्रकार और पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर की मुश्किलें बढ़ती दिखी रही हैं। नेशनल पब्लिक रेडियो (NPR) की चीफ बिजनेस एडिटर पल्लवी गोगोई ने एमजे अकबर पर रेप का आरोप लगाया है। पल्लवी ने वाशिंगटन पोस्ट के लिए एक लेख लिख 1994 में अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया है। पल्लवी ने लेख मे लिखा है कि एशियन ऐज के लिए काम जब वो काम करती थीं तो कैसे एमजे अकबर ने उनका रेप किया। 

मैं 23 साल की थी,  जब मुझे  ए‌शियन एज के ओप-एड पेज का एडिटर बना दिया गया। एक दिन जब मैं एक ओप-एड पेज तैयार कर एमजे अकबर को दिखाने ले गई तो उन्होंने तारीफ करते हुए अचानक किस करने के लिए पकड़ा। एमजे अकबर की इस हरकत के  बाद मैं केबिन से शर्मिंदगी और दर्द की स्थिति में बाहर निकल गई। अकबर की हरकतें यहीं नहीं रुकीं, कुछ महीनों बाद अकबर ने फिर से एक मैगजीन लॉन्च करने के लिए मुझे मुंबई बुलाया। लॉन्च के बाद अकबर ने फिर से होटल में पल्लवी को किस करने की कोशिश की। उस समय भी  मैंने अकबर को धक्का दिया और रोते हुए बाहर आ गई। अकबर ने मेरे इस विरोध के बाद मुझे नौकरी से निकालने की धमकी भी दी। इन सबके बाद मैंने काम जारी रखा।- वाशिंगटन पोस्ट में पल्लवी गोगोई

आगे पल्लवी लिखती हैं-कुछ दिनों बाद एक असाइनमेंट की वजह उन्हें जयपुर जाना पड़ा। वहां भी अकबर ने स्टोरी के बहाने उन्हें अपने होटल रूम में बुलाया। और उस दिन अकबर ने उनका रेप किया। पल्लवी के आरोपों के मुताबिक अकबर ने उनके कपड़े फाड़े, रेप किया। मैंने लड़ने की कोशिश की लेकिन अकबर शारीरिक रूप से ज्यादा ताकतवर थे। पल्लवी ने बताया है कि वह इस मामले में पुलिस को रिपोर्ट कराने की बजाय शर्मिंदगी से भर उठी थीं। प्रताड़ना का सिलसिला चलता रहा। बाद में  तंग आकर पल्लवी ने नौकरी छोड़ दी।

पल्लवी के इस लेख के बाद एमजे अकबर और उनकी पत्नी मल्लिका जोसेफ ने अपना पक्ष रखा है। एमजे अकबर ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बयान देते हुए पल्लवी के आऱोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि वॉशिंगटन पोस्ट ने मेरे वकील को 23 साल पहले हुई घटना के लिए कुछ सवाल भेजे थे। जो कि पूरी तरह से झूठ थे, मैंने उन आरोपों से इंकार भी किया था। दो नवंबर 2018 को वॉशिंगटन पोस्ट ने पल्लवी गोगोई की लिखी एक आर्टिकल को प्रकाशित किया है। जिसमें मेरे ऊपर रेप का आरोप लगाया गया है। मैंने उस आर्टिकल को पढ़ा है और अब ये जरूरी है कि मैं कुछ तथ्य उजगार करूं। एमजे अकबर ने अपने बयान में कहा है कि वो और पल्ल्वी सहमति से कुछ महीनों के लिए रिलेशनशिप में थे। लेकिन इस रिश्ते की वजह से जब मेरा घर टूटने लगा तो हमने आपसी सहमति से रिश्ते को खत्म कर दिया।

वहीं एमजे अकबर की पत्नी मल्लिका जोसेफ ने इस पूरे विवाद पर बयान देते हुए कहा है- 'जब मेरे पति एमजे अकबर के खिलाफ मी टू कैंपेन चल रहा था, तब मैं चुप रही। हालांकि, पल्लवी गोगोई द्वारा वाशिंगटन पोस्ट के लिए लिखे गए लेख में ये आरोप लगाया गया है कि मेरे पति ने उनका बलात्कार किया गया था। इस लेख ने मुझे सामने आने पर मजबूर किया है क्योंकि मैं जो जानती हूं वो सच है। 20 साल पहले, पल्लवी गोगोई मेरे घर में दुख और विवाद का कारण थीं। मैं उसके और मेरे पति के रिश्ते के बारे में उन दोनों के फ़ोन कॉल और सामान्य जीवन मे व्यवहार से जानती हूं। खुले में ऐसे अपने रिश्ते के बारे में दिखाने के कारण उसने मुझे और मेरे परिवार को शर्मिंदा किया है।' 

गौरतलब है कि एमजे अकबर पर अब तक 20 महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इन महिलाओं में यूके बेस्ड पत्रकार रुथ डेविड, पत्रकार सबा नकवी,  फोर्स मैगजीन की एक्जिक्यूटिव एडिटर गज़ाला वहाब (सबसे पहले लगाया अकबर पर आरोप)  पत्रकार शुमा राहा, पत्रकार प्रेरणा सिंह बिंद्रा और पत्रकार कदंबरी वेड हैं।  

टॅग्स :# मी टूएमजे अकबर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'मुझे कुछ हुआ तो नाना पाटेकर होंगे जिम्मेदार', तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पोस्ट से मचाई सनसनी

बॉलीवुड चुस्की'न आत्महत्या करूंगी, न ही भागूंगी, कान खोलकर सुन लो सब लोग', तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर लगाई मदद की गुहार

भारतकल मुख्तार अब्बास नकवी का राज्यसभा कार्यकाल होगा पूरा, उनके बाद भाजपा के पास नहीं रहेगा एक भी मुस्लिम सांसद, मोदी कैबिनेट से आज दिया इस्तीफा

विश्व#MeeToo Movement: अलीबाबा ने बॉस पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला कर्मचारी को निकाला

भारतPunjab News । CM Charanjit Singh Channi पर #Metoo case की पूरी कहानी । Capt Amarinder Singh । Sidhu

भारत अधिक खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश