लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन लेकर गए तो कटेगा 5,000 का चालान, यातायात विभाग ने की पुलिस की तैनाती

By अनिल शर्मा | Updated: February 23, 2023 16:16 IST

मोटर वाहन अधिनियम (एमवीए) की धारा 134 के तहत दोपहिया वाहन सवारों पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, जो सड़क के संकेतों के उल्लंघन से संबंधित है। ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर आजाद ने कहा, "हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है।"

Open in App
ठळक मुद्देहाई-स्पीड कॉरिडोर केवल चार पहिया वाहनों और भारी वाहनों के लिए है।इसपर बाइक, अन्य दोपहिया वाहनों और ऑटो जैसे कम गति वाले वाहनों की अनुमति नहीं है।ऐसे वाहनों को रोकने और चालान काटने के लिए एक्सप्रेसवे पर पुलिस की तैनात कर दी गई है।

दिल्ली: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों पर अब 5,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। गौरतलब है कि हाई-स्पीड कॉरिडोर केवल चार पहिया वाहनों और भारी वाहनों के लिए है। इसपर बाइक, अन्य दोपहिया वाहनों और ऑटो जैसे कम गति वाले और हल्के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है।

यातायात विभाग ( ट्रैफिक डिपार्टमेंट) की ओर से अब ऐसे वाहनों को रोकने और चालान काटने के लिए एक्सप्रेसवे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सप्ताह सोहना-दौसा खंड के खुलने के पहले दिन से ही यात्री एक्सप्रेसवे पर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। हालांकि, यातायात विभाग ने अब ऐसे वाहनों को रोकने की पूरी तैयारी कर ली है। और अब चालान के लिए एक्सप्रेसवे पर पुलिस की तैनात कर दी है।

मोटर वाहन अधिनियम (एमवीए) की धारा 134 के तहत दोपहिया वाहन सवारों पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, जो सड़क के संकेतों के उल्लंघन से संबंधित है। ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर आजाद ने कहा, "हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। ड्राइव जारी रहेगी।"

पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के पहले दिन मंगलवार को 120 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति सीमा से ऊपर ड्राइविंग करने वाले तीन वाहनों सहित सात वाहनों और लेन का उल्लंघन करने वाले दो अन्य के चालान काटे गए। जबकि एक दोपहिया वाहन सवार का एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

एक्सप्रेसवे के 246 किलोमीटर लंबे गुड़गांव (सोहना)-दौसा खंड को 15 फरवरी को यात्रियों के लिए खोल दिया गया, जिससे जयपुर की यात्रा आसान हो गई। हालाँकि, बाइक और यहां तक ​​कि साइकिल सवार भी इसका इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। ट्रैफिक विभाग का कहना है कि लोगों ने सड़क को पिकनिक स्पॉट बना दिया। लोग सड़क के दूसरी ओर जाने या एक्सप्रेसवे के बीच में दोस्तों या रिश्तेदारों से मिलने के लिए बाड़े को लांघ रहे हैं।

टॅग्स :एक्सप्रेस वेमुंबईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी