लाइव न्यूज़ :

अब नोएडा से ग्रेटर नोएडा रूट पर शनिवार को भी चलेगी मेट्रो

By भाषा | Updated: August 13, 2021 17:19 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 13 अगस्त नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) ने शुक्रवार को कहा कि अब नोएडा से ग्रेटर नोएडा रूट पर चलने वाली एक्वा लाइन की मेट्रो रेल का संचालन शनिवार को भी किया जाएगा। 14 अगस्त से यह सेवा सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

कोविड-19 की दुसरी लहर के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी घोषित किया गया था, जिसकी वजह से एनएमआरसी की सेवा शनिवार और रविवार को बंद थी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार के दिन बंदी हटाने के बाद एनएमआरसी ने शनिवार को भी मेट्रो चलाने का निर्णय लिया है।

एनएमआरसी की प्रवक्ता निशा वधावन ने बताया कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अब मेट्रो रेल सोमवार से शनिवार तक चलेगी। उन्होंने बताया कि एनएमआरसी रविवार को अभी ट्रेन संचालित नहीं करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू