दिल्ली में करीब एक दशक में इस वर्ष नवंबर रहा सबसे अधिक ठंडा: आईएमडी

By भाषा | Published: November 29, 2020 11:22 AM2020-11-29T11:22:03+5:302020-11-29T11:22:03+5:30

November was the coldest in Delhi in almost a decade: IMD | दिल्ली में करीब एक दशक में इस वर्ष नवंबर रहा सबसे अधिक ठंडा: आईएमडी

दिल्ली में करीब एक दशक में इस वर्ष नवंबर रहा सबसे अधिक ठंडा: आईएमडी

नयी दिल्ली, 29 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दस वर्षों में इस वर्ष नवंबर में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी है और इस वर्ष नवंबर के महीने में औसत न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है।

दिल्ली में वैसे नवंबर महीने का औसत न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस होता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक नवंबर से 29 नवंबर तक शहर में औसत न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो करीब एक दशक में सबसे कम तापमान है।

पिछले वर्ष औसत न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, वर्ष 2018 में 13.4 डिग्री सेल्सियस और वर्ष 2017 तथा 2016 में यह 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस माह यह सातवां दिन है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

गौरतलब है कि 23 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो नवंबर 2003 के बाद से अब तक का सबसे कम तापमान है जब न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: November was the coldest in Delhi in almost a decade: IMD

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे