लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 4 नवंबर : प्रख्यात गणितज्ञ शकुंतला देवी का जन्म, बराक ओबामा अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने

By भाषा | Updated: November 4, 2019 10:59 IST

हैरी पॉटर सीरीज की पहली फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द सारसर्स स्टोन’ का वर्ल्ड प्रीमियर 4 नवंबर 2001 को लंदन में हुआ।

Open in App
ठळक मुद्दे1956 : हंगरी में बगावत को कुचलने के लिए सोवियत सेनाएं वहां पहुंचीं। 1936 : प्रख्यात गणितज्ञ शकुंतला देवी का जन्म।

गोल मटोल चेहरे पर गोल मटोल चश्मा पहने भोले-भाले हैरी पॉटर से दुनिया का बच्चा-बच्चा वाकिफ है। जे. के. रोलिंग ने अपनी किताबों में हैरी पॉटर के किरदार और एक जादुई दुनिया की रचना की, जिसमें जादू का विद्यालय, झाड़ू की सवारी और अजीब-अजीब से जानवर बहुत सी कहानियों में गढ़े गए थे।

इन किताबों पर बनी पहली फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द सारसर्स स्टोन’ का वर्ल्ड प्रीमियर 4 नवंबर 2001 को लंदन में हुआ। अब तक हैरी पॉटर श्रृंखला की आठ हॉलीवुड फिल्में बन चुकी हैं और सफलता की एक अलग ही कहानी लिख चुकी हैं। इक्कीसवीं सदी के इस सबसे मशहूर उपन्यास से 21वीं सदी की सबसे मशहूर फिल्में बनाई गई हैं।

फिल्म का मुख्य किरदार हैरी पॉटर है। वह और उसके कुछ दोस्त जादू के विद्यालय में जादू सीखते हैं और कदम-कदम पर हैरतअंगेज घटनाओं से दो चार होते हैं। फिल्म में अनोखे नाम वाले मिथकीय चरित्र हैं।

देश दुनिया के इतिहास में चार नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।

1936 : प्रख्यात गणितज्ञ शकुंतला देवी का जन्म।

1956 : हंगरी में बगावत को कुचलने के लिए सोवियत सेनाएं वहां पहुंचीं।

1979 : ईरान में बंधक संकट की शुरूआत। तेहरान स्थित अमेरिकी दूतावास पर ईरान के उग्रवादियों ने हमला कर वहां मौजूद लोगों को बंधक बनाया। बहुत से लोगों को एक वर्ष से अधिक समय तक बंधक रखा गया।

1980: हॉलीवुड के पूर्व अभिनेता और कैलिफोर्निया के गवर्नर रोनाल्ड रीगन ने जिमी कार्टर को बड़े अंतर से हराकर अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव जीता।

1995 : शिमोन पेरेज और यासर अराफात के साथ 1994 में नोबेल शांति पुरस्कार साझा करने वाले इस्राइल के प्रधानमंत्री यित्जक राबिन की एक शांति रैली के दौरान यहूदी उग्रवादियों ने हत्या कर दी।

2001 : जे के रोलिंग्स की मशहूर हैरी पॉटर श्रृंखला पर बनी पहली फिल्म हैरी पॉटर एंड द सारसर्स स्टोन का लंदन में प्रीमियर।

2008 : डेमोक्रेटिक पार्टी के बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति बने। वह इस पद पर पहुंचे अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी नागरिक थे।

2018 : यमुना नदी पर बने विशाल सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन। लोहे के मजबूत तारों से बने 154 मीटर ऊंचे इस सुंदर ढांचे को दिल्ली का नया हस्ताक्षर कहा गया।

टॅग्स :बराक ओबामा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNobel Peace Prize: आखिर मात खा गए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, थियोडोर रूजवेल्ट, वुडरो विल्सन और बराक ओबामा मिला था पुरस्कार

विश्व'ओबामा को हथकड़ी लगाकर जेल में डाला गया': चुनाव धोखाधड़ी के आरोप के बीच ट्रप ने AI वीडियो पोस्ट किया

विश्वJoe Biden: ‘प्रोस्टेट कैंसर’ से पीड़ित 82 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन का बुरा हाल, कैंसर की कोशिकाएं हड्डी तक फैली, डोनाल्ड ट्रंप और बराक ओबामा ने कहा- दुखी हूं

भारतRepublic Day 2025: गणतंत्र दिवस समारोह में सबसे पहले कौन था मुख्य अतिथि? जानें विश्व के कितने दिग्गजों को आज तक मिला मौका

विश्वJennifer Aniston-Barack Obama: बराक ओबामा जेनिफर एनिस्टन को कर रहे हैं डेट? अफ़वाहों की हुई पुष्टि

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित