लाइव न्यूज़ :

मुन्ना बजरंगी और अमन सिंह गैंग का कुख्यात शूटर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 11, 2021 21:22 IST

Open in App

लखनऊ, 11 फरवरी उत्‍तर प्रदेश पुलिस की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बृहस्‍पतिवार को मुन्ना बजरंगी और अमन सिंह गिरोह के कुख्यात शूटर अभिनव सिंह उर्फ बड़ू को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने इसकी जानकारी दी ।

एसटीएफ के सूत्रों ने यहां बताया कि मुन्ना बजरंगी के आपराधिक उत्तराधिकारी और अमन सिंह गिरोह के कुख्यात शूटर अभिनव प्रताप सिंह को लखनऊ के चिनहट इलाके में गिरफ्तार किया गया।

उन्‍होंने बताया कि झारखण्ड की राजधानी रांची और धनबाद में पिछले कुछ वर्षो से व्यापारियों और कोयला कम्पनियों में नियुक्त अधिकारियों से रंगदारी मांगने और न देने पर हत्या एवं हत्या के प्रयास जैसी जघन्य घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था । इस मामले में कई मुकदमे भी दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि छानबीन के दौरान यह पता लगा कि धनबाद और रांची जेल में निरूद्ध उत्तर प्रदेश के अपराधी अमन सिंह और धर्मेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिन्कू इन घटनाओं को उत्तर प्रदेश के शूटरों के जरिये करा रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि झारखण्ड पुलिस से समन्वय स्थापित करते हुए प्राप्त सूचनाओं को विकसित करने पर पता चला कि अमन सिंह और धर्मेन्द्र सिंह ने कोयला उद्योग में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए झारखण्ड और उत्तर प्रदेश के अपराधियों का एक संगठित गिरोह तैयार किया है, जो आपस में इन्टरनेट कालिंग के माध्यम से निरन्तर सम्पर्क में रहकर धनबाद व रांची में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जेल के बाहर अयोध्या निवासी अभिनव प्रताप सिंह इस गिरोह को संचालित कर रहा है और इन अपराधियों को पूर्व में मुन्ना बजरंगी द्वारा आर्थिक व आपराधिक सहयोग प्रदान किया जाता था, जो बाद में मुख्तार अंसारी के जरिये किया जाने लगा।

खुफिया सूचनाओं से पता चला कि अभिनव चिनहट थाना क्षेत्र स्थित मटियारी चौराहे पर आने वाला है। इस सूचना पर उसे मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया गया।

अभिनव ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि अमन सिंह ने उससे धनबाद जेल के एक अधिकारी को जान से मारने को कहा था और पूरा विवरण व्हाट्सएप पर भेजने की बात कही थी, मगर उससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया।

अभिनव के खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO