लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने कर भुगतान नहीं करने वाले 51,500 लोगों को भेजा नोटिस

By भाषा | Updated: October 13, 2018 02:25 IST

दिल्ली सरकार के व्यापार एवं कर विभाग ने कर भुगतान नहीं करने को लेकर 51,500 लोगों को नोटिस भेजा है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

Open in App

दिल्ली सरकार के व्यापार एवं कर विभाग ने कर भुगतान नहीं करने को लेकर 51,500 लोगों को नोटिस भेजा है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि यह कदम कर चोरी रोकने, राजस्व संग्रह लक्ष्य प्राप्त करने तथा माल एवं सेवा कर (जीएसटी) कानून के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

मूल्य वर्धित कर (वैट) आयुक्त एच. राजेश प्रसाद ने कहा कि विभाग फर्जी बिल बनाने और ई-वे बिल नहीं रखने जैसी डीलरों की गैरकानूनी एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसे डीलरों की पहचान करेंगे जो बिना पंजीयन के कारोबार कर रहे हैं और जीएसटीआर-3बी रिटर्न दायर नहीं कर रहे लोगों को नोटिस भेजेंगे।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हम सरकार को बकाया कर का भुगतान नहीं कर रहे लोगों को नोटिस जारी करेंगे। हम फर्जी बिल बनाने पर रोक लगाने के लिए जोखिम प्रबंधन के आधार पर कम से कम 10 प्रतिशत नये करदाताओं का भौतिक रूप से सत्यापन भी करेंगे।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब