लाइव न्यूज़ :

नोएडा : फ्लैट के अंदर महिला की गला रेतकर की गई हत्या, चचेरे भाई की तलाश में पुलिस

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 22, 2021 17:02 IST

नोएडा के गौतम बुद्धनगर के एक फ्लैट में एक महिला का शव मिला । शव के सिर को काट दिया गा था । पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में महिला की गला काटकर हत्या परिवार को घर में पड़ा मिला शवआरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

नोएडा : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में एक रिहायशी सोसायटी के फ्लैट में बुधवार रात एक महिला की हत्या कर दी गई है । फ्लैट के अंदर महिला का गला कटा हुआ मिला । ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा 1 स्थित पैरामाउंट गोल्फफोरेस्ट कॉम्प्लेक्स से इस घटना की सूचना मिली है । मृतक की पहचान पिंकी के रूप में हुई है ।

पुलिस के अनुसार, नकदी, आभूषण और उसका मोबाइल फोन सहित महिला का सामान गायब पाया गया है । टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि वे पीड़िता के चचेरे भाई के बहनोई की तलाश कर रहे हैं, जिसकी पहचान अर्जुन के रूप में हुई है ।

पुलिस ने अब अर्जुन के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है । पिंकी अपने परिवार के साथ एक साल पहले नोएडा के छलेरा से ग्रेटर नोएडा शिफ्ट हो गई थी । 

जब पीड़िता की कथित तौर पर हत्या कर दी गई तो उसके परिवार के सदस्य काम पर गए हुए थे। पिंकी के एक रिश्तेदार ने कहा कि उसके माता-पिता घर में पूजा की योजना बनाने के कारण जरूरी सामान खरीदने गए थे ।

रिपोर्ट में रिश्तेदार के हवाले से बताया गया, "जब उसके माता-पिता रात करीब 10 बजे घर लौटे, तो पिंकी ने दरवाजा नहीं खोला । जैसे ही वे घर में दाखिल हुए, महिला खून से लथपथ फर्श पर पड़ी मिली ।" 

टॅग्स :नॉएडाहत्याक्राइमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह