लाइव न्यूज़ :

नोएडा : फोन निर्माता कंपनी के गोदाम में आग लगी

By भाषा | Updated: November 28, 2020 20:28 IST

Open in App

नोएडा, 28 नवंबर मोबाइल फोन बनाने वाली एक कंपनी के ग्रेटर नोएडा स्थित गोदाम में शनिवार शाम भयंकर आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 16 गाड़ियां वहां पहुंच गयी हैं।

दमकल विभाग के कर्मियों ने गोदाम के अंदर फंसे दर्जन भर लोगों को बाहर निकाला। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-प्रथम क्षेत्र में स्थित फोन कंपनी के गोदाम में शनिवार शाम को भयंकर आग लग गई।

उन्होंने बताया कि आग की सूचना पाकर गौतम बुद्ध नगर जिला व आसपास से 16 अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंच गए हैं।

सिंह ने बताया कि दमकल विभाग के अधिकारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं और अभी तक आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि गोदाम में प्लास्टिक के सामान में लगी आग के कारण जहरीला धुआं निकल रहा है जिसकी वजह से आग बुझाने में परेशानी आ रही है। ऐसे में आसपास रहने वाले लोगों को भी धुएं की वजह से सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारत अधिक खबरें

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत