लाइव न्यूज़ :

नोएडा: IT कंपनी के शौचालय में जहरीली गैस फैलने से एक की मौत, तीन बीमार

By भाषा | Updated: January 29, 2020 00:56 IST

कोतवाली सेक्टर-58 के थानाध्यक्ष शावेज खान ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि कंपनी के अंदर एक शौचालय कई दिनों ओवरफ्लो हो रहा था। इस कारण शौचालय बंद था। सोमवार को हाउसकीपिंग के कर्मचारियों ने इसे साफ करने के लिए केमिकल डाला था। इसी दौरान सतीश चंद्र, ईश्वर दत्त शौचालय गए। उस वक्त हाउसकीपिंग के दो कर्मचारी भी थे। तभी वहां जहरीली गैस बन गई और चारों लोग बेहोश हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-59 में स्थित आईटी कंपनी आर सिस्टम के शौचालय में जहरीली गैस फैलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं तीन लोगों बीमार हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।स्मार्ट सर्विस के फील्ड सुपरवाइजर खोड़ा निवासी सतीश चंद्र सोमवार को आर सिस्टम में फील्ड ड्यूटी पर थे। गैस के संपर्क में आने से उनकी मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-59 में स्थित आईटी कंपनी आर सिस्टम के शौचालय में जहरीली गैस फैलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं तीन लोगों बीमार हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह हादसा सोमवार देर रात को हुआ।

सेक्टर-59 के सी ब्लॉक में आर सिस्टम नाम की बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी है। इस कंपनी में चार सौ से अधिक लोग काम करते हैं। सेक्टर-10 की स्मार्ट सर्विस यह कंपनी में कॉरपोरेट कैटरिंग का काम करती है, और करीब चार सौ लोगों की खाने पीने की व्यवस्था करती है।

स्मार्ट सर्विस के फील्ड सुपरवाइजर खोड़ा निवासी सतीश चंद्र सोमवार को आर सिस्टम में फील्ड ड्यूटी पर थे। गैस के संपर्क में आने से उनकी मौत हो गई। सतीश चंद्र के बेटे सचिन ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे कंपनी से एक फोन आया कि उनके पिता को गंभीर हालत में सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जब सचिन अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने बताया कि उनके पिता को मृत अवस्था में लाया गया था। इनके साथ तीन और लोग बेहोशी की हालत में आए हैं। इनमें स्मार्ट सर्विस के कर्मचारी ईश्वर दत्त और आर सिस्टम के हाउस कीपिंग के दो कर्मचारी शामिल हैं। इनका इलाज चल रहा है।

कोतवाली सेक्टर-58 के थानाध्यक्ष शावेज खान ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि कंपनी के अंदर एक शौचालय कई दिनों ओवरफ्लो हो रहा था। इस कारण शौचालय बंद था। सोमवार को हाउसकीपिंग के कर्मचारियों ने इसे साफ करने के लिए केमिकल डाला था। इसी दौरान सतीश चंद्र, ईश्वर दत्त शौचालय गए। उस वक्त हाउसकीपिंग के दो कर्मचारी भी थे। तभी वहां जहरीली गैस बन गई और चारों लोग बेहोश हो गए।

चारों लोगों को फोर्टिस ले जाया गया। जहां सतीश चंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनॉएडानोएडा समाचारलोकमत हिंदी समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए