लाइव न्यूज़ :

Noida News: दिसंबर तक सेक्टर 145 डंपिग साइट साफ करने के दिए निर्देश

By गुणातीत ओझा | Updated: November 24, 2020 21:25 IST

नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ने बुधवार को बायोरीमीडिएशन, मैकेनिकल स्वीपिग व सीएंडडी वेस्ट के कार्य के लिए अनुबंधित एजेंसियों के साथ बैठक की।

Open in App

नोएडा : नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ने बुधवार को बायोरीमीडिएशन, मैकेनिकल स्वीपिग व सीएंडडी वेस्ट के कार्य के लिए अनुबंधित एजेंसियों के साथ बैठक की। इस दौरान रोड की सफाई में लगी कंपनी बीबीजी प्राइवेट लिमिटेड, निर्माणाधीन मलबा निस्तारण करने वाली रैम्की कंपनी,कूड़ा निस्तारण करने वाली जिग्मा ग्लोबल शामिल हुईं। बैठक में जिग्मा ग्लोबल को सेक्टर 145 साइट को दिसंबर तक साफ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर सप्ताह ड्रोन के जरिए फोटो खींच कर उपलब्ध कराई जाए जिससे जानकारी हो कि किस पाकेट को साफ किया गया है। जनस्वास्थ्य विभाग का एक कर्मचारी साइट पर तैनात किया जाए जो प्रतिदिन की रिपोर्ट पेश करें। वहीं ओएसडी व जनस्वास्थ्य विभाग के प्रभारी अपने स्तर पर पर्यवेक्षण को सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा साइट पर पेड़ पौधे लगाकर इसे विकसित करेंगे।

मैकेनिकल स्वीपिग कर रही बीबीजी कंपनी द्वारा बेहतर कार्य न होने के पर श्रमिकों की उपस्थित सत्यापित करने मशीनों को सही तरह से संचालित करने के निर्देश दिए। सड़कों, किनारों, फुटपाथ व सेंट्रल वर्ज को पूरी तरह से साफ करने को कहा। कंपनी ने आश्वासन दिया कि भविष्य में कोई कमी नहीं रहेगी।

रैम्की कंपनी द्वारा की जा रही सड़कों की मैकेनिकल स्वीपिग के कार्य पर सीईओ ने असंतोष जताया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कंपनी के भुगतान में कटौती करे। कंपनी को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन मलबा एकत्रित करने के लिए निर्धारित स्थलों की चिह्नित कर तत्काल सूची उपलब्ध कराएं। मलबा इकट्ठा करने वाली गाड़ियों का सत्यापन करें व हेल्पलाइन नंबर क्रियाशील रहे इसकी जांच की जाएगी।

सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिदिन एक घंटे शहर का भ्रमण कर स्वच्छता सुनिश्चित की जाए। यदि संविदाकार लापरवाही बरत रहे हैं, तो उनके भुगतान में कटौती की जाए व ब्लैक लिस्ट किया जाए।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे